पाकिस्तान का भिखारी अभियान

फिल्म ‘धुरंधर’ का असर पाकिस्तान में? भिखारियों पर सर्च ऑपरेशन की खबरें वायरल

पाकिस्तान में धुरंधर 2 के बाद भिखारियों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, 66,000 लोग हिरासत में लिए....क्या है इसके पीछे सच?

By : सपना तंवर
फिल्म ‘धुरंधर’ का असर पाकिस्तान में? भिखारियों पर सर्च ऑपरेशन की खबरें वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस जांच करती दिखाई दे रही है। लेकिन इसे भारत में ‘धुरंधर 2’ से जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में जासूसी को लेकर सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। लेकिन क्या यह खबर सच है या झूठ? चलिए जानते हैं इसके पीछे का सच क्या है।

सोशल मीडिया पर यह दावा फैलाया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार ‘हमजा’ के खुलासे के बाद पाकिस्तान में भिखारियों पर विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। दावा किया गया कि पुलिस ऐसे भिखारियों की तलाश कर रही है, जो असल में जासूस या ‘रॉ’ एजेंट हो सकते हैं।

फैक्ट चेक करने पर यह जानकारी गलत साबित हुई। किसी भी आधिकारिक स्रोत ने फिल्म और ऑपरेशन के बीच कोई संबंध नहीं माना।

क्या सच में सर्च ऑपरेशन हो रहा है?

पाकिस्तान में सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं, लेकिन यह 2026 में शुरू नहीं हुआ। यह साल 2025 में शुरू किया गया था और जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है, वह भी 2025 का है। इस दौरान पुलिस और अन्य एजेंसियां सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक व्यापक कार्रवाई कर रही हैं। अब तक लगभग 66,000 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं, हजारों पासपोर्ट निलंबित किए गए हैं और कई लोग खाड़ी देशों से डिपोर्ट किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि इन भिखारियों के पीछे संगठित नेटवर्क काम कर रहे थे। इनमें कुछ गैंग ऐसे भी शामिल हैं, जो बच्चों और महिलाओं का इस्तेमाल कर अवैध आय अर्जित करते थे। कुछ मामलों में इनके कनेक्शन चोरी और ड्रग्स के मामलों से भी जुड़े पाए गए।

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया दावे

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें पुलिस टीमें भिखारियों और संदिग्धों से पूछताछ करती और उन्हें हिरासत में लेती दिख रही हैं। इन वीडियो को फिल्म ‘धुरंधर’ से जोड़कर पेश किया गया, हालांकि यह सिर्फ सोशल मीडिया का नैरेटिव है।

सरकार का उद्देश्य और रणनीति

पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरों को भिखारी-मुक्त बनाना, मानव तस्करी पर रोक लगाना और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारना है। अब कार्रवाई का फोकस गैंग संचालकों और नेटवर्क्स पर है।

इंटेलिजेंस सिस्टम और सेफ सिटी कैमरों की मदद से इन नेटवर्क्स को ट्रैक किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि समस्या की जड़ गरीबी और बेरोजगारी है, इसलिए केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है; प्रभावित लोगों के लिए पुनर्वास और सामाजिक सहायता भी जरूरी है।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान-बेलारूस के हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया। भारत ने कहा कि देशों की सुरक्षा चिंताएं क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं हैं।

Nov 03, 2026
एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा कप्तान है और वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। भारत-पाक मुकाबला 22 नवंबर को दोहा में है।

Nov 02, 2026
एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

Oct 25, 2026
Tibet Earthquake: तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से 16 मौतें, 54 घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके

Tibet Earthquake: तिब्बत में 7 तीव्रता के भूकंप से 16 मौतें, 54 घायल; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके

तिब्बत के नागकू क्षेत्र में 7 तीव्रता के भूकंप से 16 लोगों की मौत और 54 घायल हुए। झटके पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए।

Oct 23, 2026