India A Squad Rising Stars Asia Cup 2026

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा कप्तान है और वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। भारत-पाक मुकाबला 22 नवंबर को दोहा में है।

By : संजय चतुर्वेदी
एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

ICC Rising Star Asia Cup India Team Announced

क्रिकेट। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान-ए का मुकाबला भी होना है। इसलिए फैंस की नजरें वैभव पर रहेंगी कि वे पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने कैसा खेलते हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर यानी वनडे फॉर्मेट में होगा।

तिलक कप्तान तो पाटीदार को वाइस कैप्टन की कमान

टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथ में है और रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे। वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह भी टीम में हैं। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को चुना गया है। टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। वहीं, भारत का पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा।

इंडिया-ए की पूरी टीम

एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार ( उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान शामिल हैं।

न्यूजीलैंड दौरे की कसर निकालने का मौका

वैभव के सूर्यवंशी के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में रखा गया था, पर उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले। इन दो पारियों में उन्होंने 24.5 के एवरेज से 49 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.48 रहा। अब एशिया कप में उनके पास एक बार फिर बल्ले से सुर्खियाँ बटोरने का मौका होगा।

22 नवंबर को भारत-पाक से भिड़ंत

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए और हॉन्ग कॉन्ग चीन की टीमें हैं। भारत और पाकिस्तान-ए की टीमें 22 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

भारत के ग्रुप मैच

20 नवंबरः भारत-ए VS नेपाल
22 नवंबरः भारत ए  VS पाकिस्तान-ए
24 नवंबरः भारत ए VS यूएई

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को होंगे। जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

संबंधित सामग्री

Asian Games: श्रीलंका को हराने के बाद एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान; 3 अक्टूबर को गोल्ड की जंग

Asian Games: श्रीलंका को हराने के बाद एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान; 3 अक्टूबर को गोल्ड की जंग

श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी। अब 3 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीतने के लिए दोनों टीमें भिडेंगी।

Oct 01, 2026
भारत ने पाकिस्तान को हराया: आठ विकेट से जीता मैच ,विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला

भारत ने पाकिस्तान को हराया: आठ विकेट से जीता मैच ,विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से हराया, वृंदा दिनेश की 55 रन की नाबाद पारी।

Feb 15, 2026
ICC T20 WC: IND vs PAK के बीच कोलंबो में महामुकाबला, टॉस पर कप्तानों ने नहीं मिलाए हाथ

ICC T20 WC: IND vs PAK के बीच कोलंबो में महामुकाबला, टॉस पर कप्तानों ने नहीं मिलाए हाथ

श्रीलंका के कोलंबो में भारत-पाक के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। वहीं, टॉस पर हाथ न मिलाने का फैसला दिखाई दिया। दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।

Feb 15, 2026
“अभिषेक को खिलाओ…” सलमान आगा की बात पर सूर्या का जवाब, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

“अभिषेक को खिलाओ…” सलमान आगा की बात पर सूर्या का जवाब, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

सलमान अली आगा के अभिषेक शर्मा को खिलाने वाले बयान पर सूर्यकुमार यादव का जवाब। भारत-पाक टी20 मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज।

Feb 14, 2026
IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

  टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान सलमान अली आगा और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान। कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज।

Feb 14, 2026