Randeep Hooda Assam Flood Relief

असम बाढ़ राहत में उतरे रणदीप हुड्डा, शिविर पहुंचकर पीड़ितों को खुद परोसा भोजन

असम बाढ़ के बीच रणदीप हुड्डा राहत शिविर पहुंचे और विस्थापित परिवारों की सेवा में जुटे। जानिए उन्होंने क्या अपील की और किन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ।

By : संजय चतुर्वेदी
असम बाढ़ राहत में उतरे रणदीप हुड्डा, शिविर पहुंचकर पीड़ितों को खुद परोसा भोजन

bollywood news

असम। देश के असम राज्य में बाढ़ ने आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालात ये हो गए हैं कि उनके पास राशन पानी तक की भी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसी स्थिति में कई संस्थाएं राहत कार्य चला रही हैं। इसी बीच प्रभावित लोगों के बीच मदद के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा  पहुंचे और राहत कार्य में शामिल हुए। उन्होंने शिवसागर में राहत शिविर पहुंचकर विस्थापित परिवारों को भोजन परोसा और जरूरत का सामान वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी आपदा के समय आगे आकर मदद करने की अपील की।

रणदीप हुड्डा ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर बाढ़ प्रभावित लोगों की सलामती की प्रार्थना भी की। राहत अभियान में उनकी मौजूदगी ऐसे समय में रही जब असम के कई इलाके अब भी बाढ़ के असर से जूझ रहे हैं और हजारों परिवार राहत शिविरों पर निर्भर हैं।

राहत शिविर में निभाई सेवा की जिम्मेदारी

रणदीप हुड्डा ग्लोबल सिख्स की ओर से चलाए जा रहे राहत अभियान में शामिल हुए। उन्होंने राशन वितरण में सहयोग किया और लंगर सेवा के दौरान विस्थापित लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार प्रभावित परिवारों तक खाना पहुंचाया जा रहा है और राहत कार्य जारी है।

लोगों से मदद की अपील

मीडिया से बातचीत में रणदीप ने कहा कि आपदा के समय सिर्फ संवेदना जताना काफी नहीं होता। जो भी सक्षम हैं उन्हें राहत कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से आर्थिक सहयोग, स्वयंसेवा और प्रार्थना के जरिए भी बाढ़ पीड़ितों का साथ देने की अपील की।

बाढ़ ने बढ़ाई चिंता

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक राज्य में बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में बड़ी संख्या में लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं और प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन लगातार राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं।

कई सितारों ने भी बढ़ाया सहयोग

रणदीप हुड्डा के अलावा बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहल की है। सलमान खान की संस्था 'बीइंग ह्यूमन' ने स्थानीय सहयोगियों के साथ राहत अभियान चलाया, जबकि कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की सहायता दी। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी बाढ़ पर चिंता जताते हुए लोगों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026