Toxic OTT Release: Yash Film on ZEE5

Toxic OTT Release: यश की फिल्म इस तारीख को ZEE5 पर आ सकती है, जानें पूरी डिटेल

यश की Toxic के 25 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होने की रिपोर्ट है। हालांकि मेकर्स और ZEE5 ने अभी OTT रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

By : संजय चतुर्वेदी
 Toxic OTT Release: यश की फिल्म इस तारीख को ZEE5 पर आ सकती है, जानें पूरी डिटेल

TOXic Movie OTT Release

यश की फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-Ups को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए दर्शकों के लिए अब OTT रिलीज की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर ड्रामा फिल्म सितंबर के अंत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं। थिएटर रिलीज के बाद अब फिल्म के OTT प्रीमियर को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

25 सितंबर को ZEE5 पर आ सकती है Toxic

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Toxic को 25 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ZEE5 ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स या ZEE5 की ओर से OTT रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में 25 सितंबर की तारीख फिलहाल रिपोर्ट पर आधारित है और दर्शकों को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को OTT पर कई भाषाओं में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो सिनेमाघरों में रिलीज के करीब एक महीने बाद दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।

200 करोड़ से ज्यादा की डील चाहते थे मेकर्स?

फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर भी काफी चर्चा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म ने Toxic के डिजिटल राइट्स के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। वहीं, मेकर्स कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की डील चाहते थे। इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने की खबरों के बाद OTT डील को लेकर बातचीत मुश्किल होने की बात सामने आई। बताया गया कि कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अपने ऑफर्स भी कम कर दिए।

फिल्म में यश ने निभाया है डबल रोल

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी Toxic में यश एक खतरनाक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देते हैं। कहानी आजादी के बाद के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब वहां पुर्तगालियों का शासन था। फिल्म में यश ने डबल रोल निभाया है। वह राया और उसके बेटे टिकट, दोनों किरदारों में नजर आते हैं। OTT पर फिल्म का थोड़ा अलग वर्जन देखने को मिल सकता है, ऐसी चर्चा भी सामने आई है, हालांकि इसकी भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026