पश्चिम बंगाल में 12 फिल्म और टेलीविजनकलाकारों ने थामा भाजपा का दामन

पश्चिम बंगाल में 12 फिल्म और टेलीविजनकलाकारों ने थामा भाजपा का दामन

By : Swadesh Digital
पश्चिम बंगाल में 12 फिल्म और टेलीविजनकलाकारों ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। फिल्मी सितारों से लेकर टीवी सितारों से सजी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को टक्कर देने के लिए अब बीजेपी ने ठान लिया है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने भी टीएमसी की तरह सेलिब्रिटी राजनीतिक शुरू कर दी है। गुरुवार को अभिनेत्री परनो मित्रा समेत 12 बंगाली एक्टर्स भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बंगाल में पार्टी इकाई के प्रमुख दिलीप घोष और संबित पात्रा की उपस्थिति में बंगाल के इन टीवी सितारों ने भाजपा का दामन थामा।

12 अभिनेता-अभिनेत्रियों का पार्टी में स्वागत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और नेतृत्व से राज्य के लोग काफी प्रेरित और प्रभावित हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में टीएमसी को हुए सीटों के नुकसान के बाद लगातार नेताओं के रूप में नुकसान हो रहा है। टीएमसी के कई विधायक और नेता पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

ऋषि कौशिक, कंचना मोइत्रा, रुपांजना मित्रा और बिश्वजीत गांगुली समेत कई दिग्गज टीवी और फिल्म स्टार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली। इस साल मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही टीएमसी, सीपीआई (एम) और कांग्रेस के नेताओं सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि बीजेपी ने भी कहा है कि जिस तरह से सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए, वैसे ही सात चरणों में वह बंगाल में टीएमसी नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाएंगे।

बीजेपी बंगाल में अपने पैर जमाने में लगी हुई है। ऐसे में वह भी चाहती है कि टीवी और फिल्मी स्टार से सजी टीएमसी को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए और आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को शिकस्त दी जा सके। बीते कुछ समय में बीजेपी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की प्रमुख विरोधी पार्टी के रूप में बनकर उभरी है, जबकि कुच समय पहले तक लेफ्ट या कांग्रेस पार्टियां हीं टीएमसी की प्रमुख विरोधी पार्टी थी। बता दें कि बंगाल में बीजेपी ने 18 सीटें जीत हैं, जबकि कुल लोकसभा सीटों की संख्या 42 है। इस चुनाव में टीएमसी को काफी घाटा हुआ था।  

संबंधित सामग्री

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026