ओवैसी से गठबंधन ममता को चुनौती: हुमायूं कबीर की पार्टी 182 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

ओवैसी से गठबंधन ममता को चुनौती: हुमायूं कबीर की पार्टी 182 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By : Swadesh Bhopal
ओवैसी से गठबंधन ममता को चुनौती: हुमायूं कबीर की पार्टी 182 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है. निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता और भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को ऐलान किया कि उनकी नवगठित जनता उन्नयन पार्टी राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनका स्पष्ट लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखना है।

आईएसएफ और एआईएमआईएम के साथ संभावित गठबंधन

मीडिया से बातचीत में कबीर ने बताया कि वे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि, आईएसएफ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। कबीर ने कहा, “अगर एआईएमआईएम गठबंधन में शामिल होना चाहती है तो उनकी पार्टी स्वागत करेगी।”

चुनाव रणनीति में बदलाव

पहले कबीर ने 294 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ने और कम से कम 90 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था। अब रणनीति बदलकर उन्होंने 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनका दावा है कि आने वाले चुनाव नतीजों में उनकी पार्टी सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

ममता बनर्जी पर निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कबीर ने कहा कि जो लोग उन्हें गद्दार बता रहे हैं, वही लोग वर्षों से मुस्लिम समाज को धोखा देते आए हैं। उन्होंने वक्फ एक्ट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर समुदाय को गुमराह किया गया।

प्रचार रणनीति और गठबंधन की संभावना

कबीर ने बताया कि वे रोजाना तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे और समय बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक गठबंधन से जुड़ी बातचीत का इंतजार किया जाएगा।

पार्टी बनाने का अधिकार, फैसला जनता करती है-अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि किसी को भी पार्टी बनाने का अधिकार है, लेकिन अंतिम फैसला जनता करती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि हुमायूं कबीर पहले 2019 में भाजपा में शामिल हो चुके हैं और राजनीति में धार्मिक मुद्दों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

संबंधित सामग्री

ममता के हाथों से खिसकते मुस्लिम मतदाता

ममता के हाथों से खिसकते मुस्लिम मतदाता

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम मतदाता ममता बनर्जी के हाथों से फिसलते दिख रहे हैं। हुमायूं कबीर की बाबरी यात्रा और राजनीति ने राज्य की सियासत गर्म कर दी

Feb 14, 2026
फिर विवादों में निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर, बेटे पर PSO से मारपीट का आरोप,पुलिस ने पकड़ा

फिर विवादों में निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर, बेटे पर PSO से मारपीट का आरोप,पुलिस ने पकड़ा

टीएमसी निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर पीएसओ से मारपीट का आरोप लगा है।

Dec 28, 2025
नींव रखने के बाद बाबरी जैसी मस्जिद के लिए आया इतना चंदा...नोट गिनने को बुलाई मशीन, माहौल बिगाड़ने का प्रयास?

नींव रखने के बाद बाबरी जैसी मस्जिद के लिए आया इतना चंदा...नोट गिनने को बुलाई मशीन, माहौल बिगाड़ने का प्रयास?

पंश्चिम बंगाल में TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद का 6 दिसंबर के दिन शिलान्यास किया। इसके बाद अपने सोशल मीडिया में राजनीतिक विवाद में बदल गया।

Dec 08, 2025
TMC से निलंबित MLA ने रखी बाबरी की नींव: ईंटें लिए पहुंचे लोग, कड़ी सुरक्षा

TMC से निलंबित MLA ने रखी बाबरी की नींव: ईंटें लिए पहुंचे लोग, कड़ी सुरक्षा

हजारों लोग बेलडांगा में मस्जिद निर्माण स्थल पर पहुंचे। 3,000+ जवान तैनात, हाईकोर्ट ने रोक से इनकार किया।

Dec 06, 2025