फिर विवादों में निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर, बेटे पर PSO से मारपीट का आरोप,पुलिस ने पकड़ा

फिर विवादों में निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर, बेटे पर PSO से मारपीट का आरोप,पुलिस ने पकड़ा

टीएमसी निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर पीएसओ से मारपीट का आरोप लगा है।

By : स्वदेश डेस्क
फिर विवादों में निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर, बेटे पर PSO से मारपीट का आरोप,पुलिस ने पकड़ा

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित एमएलए हुमायूं कबीर बाबरी जैसी मस्जिद को लेकर सुर्खियों में आए थे। अब वह विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार वह बेटे को लेकर चर्चाओं में हैं। हुमायूं कबीर के बेटे को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दरअसल, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद पर पीएसओ को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। पीएसओ गुलाम नबी के पिता की हिफाजत में तैनात है। हुमायूं के बेटे को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पीएसओ पर थप्पड़ मारने का आरोप

गुला नबी आजाद की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए मुर्शिदाबाद के एसपी ने बताया कि हुमायूं कबीर के पीएसओ जुम्मा खान सक्तिपुर थाने पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि जेयूपी के प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन ने उसके साथ मारपीट की है। पीएसओ ने बताया कि यह मारपीट तब की गई जब उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी।

कहां हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हुमायूं कबीर के सक्तिपुर थानाक्षेत्र में स्थित ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर में हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच के लिए कबीर के घर पहुंची। शुरूआत की जांच के बाद गुलाम नबी आजाद मामले के मुख्य आरोपी पाए गए।

हुमायूं कबीर ने लगाए आरोप

एक तरफ पुलिस हुमायूं कबीर के बेटे को पुलिस हिरासत में लेकर चली गई है। वहीं, बेटे के हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि कॉन्स्टेबल ने उनके बेटे पर हमला किया। तब बेटे ने खुद का बचाव किया। कबीर का कहना है कि इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी है। उन्होंने एसपी आफिस के घेराव की भी चेतावनी दी है।

संबंधित सामग्री

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

पश्चिम बंगाल में कोहिनूर पावर से जुड़े बैंक लोन मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में करीब 280-290 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले और दिवाला प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल की पड़ताल हो रही ह

Oct 30, 2026
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा, 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा, 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

Oct 30, 2026
Kolkata Pandal Stampede:कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

Kolkata Pandal Stampede:कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए। पुलिस ने आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Oct 18, 2026
Breaking News:कालीघाट में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का आरोप, TMC बोली चाकू लेकर आई थी युवती

Breaking News:कालीघाट में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का आरोप, TMC बोली चाकू लेकर आई थी युवती

टीएमसी का आरोप है कि कोलकाता के कालीघाट में पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी पर एक युवती ने हमला करने की कोशिश की। पार्टी के मुताबिक युवती के पास चाकू भी मिला।

Oct 13, 2026
 पश्चिम बंगाल में बढ़ा मानदेय; BJP सरकार आते ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा

पश्चिम बंगाल में बढ़ा मानदेय; BJP सरकार आते ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा

पश्चिम बंगाल सरकार ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई व्यवस्था से हजारों महिला कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Jul 09, 2026