नींव रखने के बाद बाबरी जैसी मस्जिद के लिए आया इतना चंदा...नोट गिनने को बुलाई मशीन, माहौल बिगाड़

नींव रखने के बाद बाबरी जैसी मस्जिद के लिए आया इतना चंदा...नोट गिनने को बुलाई मशीन, माहौल बिगाड़ने का प्रयास?

पंश्चिम बंगाल में TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद का 6 दिसंबर के दिन शिलान्यास किया। इसके बाद अपने सोशल मीडिया में राजनीतिक विवाद में बदल गया।

By : स्वदेश डेस्क
नींव रखने के बाद बाबरी जैसी मस्जिद के लिए आया इतना चंदा...नोट गिनने को बुलाई मशीन, माहौल बिगाड़ने का प्रयास?

कोलकाताः देश में बाबरी मस्जिद को लेकर 500 सालों तक चले विवाद की लो अभी बुझी भी नहीं है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में फिर बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी गई। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी। बाबरी विध्वंस के साल पूरे होने पर मस्जिद की नींव रखी गई थी। हुमायूं कबीर के नींव रखने के बाद इसके निर्माण के लिए जुटाए चंदे का वीडियो सामने आया है।

दरअसल, हुमायूं कबीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग नोट गिनते नजर आ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दावा किया जा रहा है कि नींव रखने के दौरान 11 पेटी चंदा इकट्ठा हुआ है। इसमें इतना चंदा आया है कि इसको गिनने के लिए 30 लोग और नोट गिनने की मशीन लगानी पड़ी।

निलंबित विधायक का नया ऐलान

बाबरी जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने रविवार के दिन नया ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि फरवरी में एक लाख लोगों से कुरान का पाठ कराएंगे। इसके बाद बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू होगा। निलंबित विधायक ने कहा कि वह जल्दी ही एक नई पार्टी बनाएंगे। जो सिर्फ मुसलमानों के लिए काम करेगी।

मस्जिद को लेकर क्यों भड़का विवाद

दरअसल, पूरा विवाद नवंबर 2024 में हुआ था। तब हुमायूं कबीर ने अयोध्या वाली बाबरी मस्जिद की छोटी प्रतिकृति बनाने की बात कही थी। जब बाबरी नाम के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। तब उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद मुसलमानों के लिए भावनात्मक मुद्दा है।

यह मामला शांत हुआ नहीं था कि दिसंबर 2024 में बीजेपी नेता शंकर घोष ने मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाने की बात कही। हालांकि उन्होंने कहा कि राम मंदिर को मस्जिद के जवाब के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। मंदिर संस्कृति का हिस्सा है, जबकि बाबरी मस्जिद का एक खराब इतिहास है, ये बंगाल में कैसे बन सकती है।

एक तरफ जहां एक बार फिर बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। बाबरी विध्वंस की बरसी के दिन आयोजित कार्यक्रम पहले ही संवेदनशील माना जा रहा है। वहीं, विवादों के बाद भी कबीर पीछे हटते नजर नहीं आ रहे हैं। उनका एक्शन और नया ऐलान जानबूझकर माहौल गर्म करने की कोशिश करार दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

पश्चिम बंगाल में कोहिनूर पावर से जुड़े बैंक लोन मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में करीब 280-290 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले और दिवाला प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल की पड़ताल हो रही ह

Oct 30, 2026
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा, 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा, 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

Oct 30, 2026
Kolkata Pandal Stampede:कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

Kolkata Pandal Stampede:कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए। पुलिस ने आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Oct 18, 2026
Breaking News:कालीघाट में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का आरोप, TMC बोली चाकू लेकर आई थी युवती

Breaking News:कालीघाट में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का आरोप, TMC बोली चाकू लेकर आई थी युवती

टीएमसी का आरोप है कि कोलकाता के कालीघाट में पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी पर एक युवती ने हमला करने की कोशिश की। पार्टी के मुताबिक युवती के पास चाकू भी मिला।

Oct 13, 2026
 पश्चिम बंगाल में बढ़ा मानदेय; BJP सरकार आते ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा

पश्चिम बंगाल में बढ़ा मानदेय; BJP सरकार आते ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा

पश्चिम बंगाल सरकार ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई व्यवस्था से हजारों महिला कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Jul 09, 2026