दीपके की हिरासत का 100 सेकेंड का VIDEO

दादी के निधन पर दिल्ली पुलिस ने जारी किया अभिजीत दीपके का वीडियो, पुलिस की मदद की पेशकश ठुकराई

अभिजीत दीपके की दादी के निधन को लेकर उठे विवाद पर दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी किया है। पुलिस का कहना है कि दीपके को निधन की जानकारी दी गई और घर जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन व फोन कॉल की मदद देने की पेशकश

By : स्वदेश डेस्क
दादी के निधन पर दिल्ली पुलिस ने जारी किया अभिजीत दीपके का वीडियो,  पुलिस की मदद की पेशकश ठुकराई

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की हिरासत और उनकी दादी के निधन को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है।  पुलिस का कहना है कि दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी गई थी और उन्हें घर जाने के लिए हर संभव मदद देने की पेशकश भी की गई थी । पुलिस के मुताबिक, दीपके ने इस मदद को स्वीकार नहीं किया।

यह मामला उस समय चर्चा में आया,  जब दीपके की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस की हिरासत के कारण उनका बेटा समय पर घर नहीं पहुंच सका और दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया।  

पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस की डीसीपी और प्रवक्ता  नेहा यादव के मुताबिक, दादी के निधन की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने दीपके को इसकी जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए अपने गृह नगर जाने में मदद देने की पेशकश की गई थी।

पुलिस के अनुसार, दीपके से पूछा गया कि क्या उन्हें फ्लाइट, ट्रेन या बस से जाने की व्यवस्था चाहिए। परिवार से फोन पर बात कराने की पेशकश भी की गई। पुलिस ने इसी बातचीत का वीडियो जारी किया है।  

पुलिस का कहना है कि दीपके ने उस समय अपने पिता से बात करने से इनकार किया था। इसी आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क और घर लौटने की सुविधा नहीं देने के आरोपों का जवाब दिया है ।

दीपके ने पुलिस के दावे पर क्या कहा?

पुलिस का वीडियो सामने आने के बाद अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें कुछ मिनट के लिए भी फोन इस्तेमाल करने और वकील से बात करने की सुविधा नहीं दी गई। दीपके  का यह भी दावा है कि पुलिस ने उनसे रात करीब 3:30 बजे माता-पिता को फोन करके यह बताने को कहा कि उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। 

प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए थे CJP नेता

अभिजीत दीपके और CJP के अन्य नेताओं को 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल  होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति और कानून-व्यवस्था से जुड़े कारणों का हवाला दिया था। बाद में दीपके और अन्य नेताओं को रिहा कर दिया गया।    

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026