Ex Servicemen Council Kaneri Math Convention

EX Serviceman Convention: कणेरी मठ में जुटे 550 पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय अधिवेशन में उनकी समस्याओं पर मंथन

कोल्हापुर के कणेरी मठ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। मंत्री शंभूराज देसाई ने अग्निवीरों को 10 प्रतिशत समानांतर आरक्षण की जानकारी दी।

By : स्वदेश डेस्क
EX Serviceman Convention: कणेरी मठ में जुटे 550 पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय अधिवेशन में उनकी समस्याओं पर मंथन

Ex Servicemen Council Kaneri Math Convention

कोल्हापुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कोल्हापुर के समीप स्थित सिद्धगिरी कणेरी मठ में 3 एवं 4 अक्टूबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से लगभग साढ़े पाँच सौ पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजनों ने इस अधिवेशन में सहभागिता की।

अधिवेशन का उद्घाटन सिद्धगिरी कणेरी मठ के मठाधिपति पूजनीय श्री अदृश्य काडसिद्धेश्वर महाराज की उपस्थिति में हुआ। वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाराज ने अपने आशीर्वचन में राष्ट्रीय सुरक्षा में सैनिकों के योगदान की सराहना की। साथ ही बदलती वैश्विक एवं भू-राजनीतिक परिस्थितियों तथा सैनिकों के सामने उत्पन्न हो रही नई चुनौतियों पर भी मार्गदर्शन किया।

परिषद के महाराष्ट्र एवं गोवा राज्य अध्यक्ष एयर मार्शल प्रदीप बापट के संबोधन के बाद पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। CSD एवं DIAV के अधिकारियों ने उपस्थित पूर्व सैनिकों का मार्गदर्शन किया तथा उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान किया। इन्फैंट्री स्कूल, बेलगावी के डिप्टी कमांडेंट ब्रिगेडियर मराठे ने भी उपस्थितों को मार्गदर्शन दिया।

देश के विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों ने अपने-अपने राज्यों में परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। परिषद के सदस्य ग्रुप कैप्टन तरुण सिंघा के मार्गदर्शन में तैयार हो रही परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के जीवन पर आधारित फिल्म का टीजर भी इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को दिखाया गया। सायंकालीन सत्र में कणेरी मठ के गुरुकुल के विद्यार्थियों ने संगीत, शारीरिक कौशल एवं विभिन्न कलागुणों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दूसरे दिन परिषद की राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की गई तथा सभी सदस्यों को उनके बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर परिषद की महाराष्ट्र एवं गोवा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट का भी अनावरण किया गया। पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर सार्थक चर्चा की गई तथा इन मुद्दों को उचित स्तर तक किस प्रकार पहुंचाया जाए, इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. चतुर्वेदी को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत समानांतर आरक्षण का निर्णय

समापन सत्र में महाराष्ट्र के पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री श्री शंभूराज देसाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों के नागरिक जीवन में योगदान की विशेष सराहना की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित सैन्य मॉल, वॉर मेमोरियल तथा पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थितों को दी। अग्निवीरों के विषय में परिषद द्वारा किए गए निवेदन का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से अग्निवीरों को महाराष्ट्र शासन की सेवाओं में 10 प्रतिशत समानांतर आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. चतुर्वेदी ने अपने समापन भाषण में अधिवेशन के दौरान हुए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की तथा परिषद के आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया।परिषद के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सहप्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जी जोशी ने भी उपस्थितों को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपने अनुभव एवं सामर्थ्य का उपयोग करते हुए नए विचारों, नए उपक्रमों एवं नए मार्गों के माध्यम से राष्ट्रसेवा करने के लिए मंथन करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. चतुर्वेदी एवं श्री प्रदीप जी जोशी ने सैन्य मातृशक्ति के साथ विशेष संवाद किया। जिजाऊ माता की प्रेरणा से मातृशक्ति के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को रेखांकित किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हुआ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष एयर मार्शल प्रदीप बापट, उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल नितीन वैद्य, ब्रिगेडियर अजित श्रीवास्तव सहित परिषद के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस भव्य अधिवेशन के आयोजन में स्थानीय पदाधिकारी कर्नल सुळकुडे, नायक आण्णासाहेब कुंभार तथा कोल्हापुर पूर्व सैनिक टीम ने विशेष परिश्रम किए। साथ ही कणेरी मठ के सीईओ एवं सभी पदाधिकारियों का भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए उनका यथोचित सम्मान किया गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026