भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वाले-सीएम

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वाले-सीएम

By : Swadesh Bhopal
भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वाले-सीएम

मुख्यमंत्री योगी की पहली रैली में मोतिहारी से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिहार में तीन रैलियां कीं। सीएम योगी ने मोतिहारी से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद कुमार, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव और अतरी से एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार को विधानसभा में भेजने की अपील की। रैलियों में उन्होंने कांग्रेस, राजद, ए माले और महागठबंधन पर करारा हमला बोला और आपराधिक प्रवृत्ति वाले प्रत्याशियों को लेकर विपक्षी दलों को घेरा। सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण के बाद अब यह लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को वोट नहीं देना चाहिए।

पिपरा विधानसभा क्षेत्र की रैली में सीएम योगी ने भीड़ में खड़ी उत्साहित बच्ची को मंच पर बुलाया और हाथों से बनाई गई फोटो देकर बच्ची का हौसला बढ़ाया। यह देखकर हर कोई सीएम योगी की सहजता का कायल हो गया।

एनडीए का सुशासन ही बिहार के विकास की राह

सीएम योगी ने पहली रैली में कहा कि पहले चरण के मतदान से यह संकेत मिल गया कि बिहार को लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, बल्कि एनडीए की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार चाहिए। 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी, जनता का फैसला बिहार में फिर एक बार एनडीए सरकार के पक्ष में होगा।

उन्होंने कहा कि विकास वही होता है जहां सुरक्षा होती है। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से माफिया की छाती रौंदी गई है। बिहार को भी अपराधियों से मुक्त रखते हुए सुशासन की राह पर निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने वाले राम जानकी मार्ग पर 6155 करोड़ रुपये से काम शुरू हो गया है। गोरखपुर से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे भी मोतिहारी होते हुए जाएगा, जो आर्थिक कॉरिडोर का काम करेगा।

सीएम योगी ने कहा कि पहली रैली में महागठबंधन प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसी सभी धाराओं में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यदि ऐसे अपराधी उत्तर प्रदेश में होते तो जेल से बाहर नहीं निकल पाते।

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की कमजोर स्थिति

अतरी विधानसभा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत राष्ट्र बना है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ने का संकल्प लिया गया है।उन्होंने बताया कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में गिरी थी, जिससे वहां की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। सीएम योगी ने कहा कि भारत अब किसी की धमकी नहीं सुनता। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय और बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों का जिक्र करते हुए कहा कि राजद-कांग्रेस शासन में बिहार साक्षरता में सबसे नीचे था। एनडीए सरकार ने इसे बढ़ाकर 75% कर दिया।

सीएम योगी ने आह्वान किया कि खानदानी माफिया और अपराधियों को वोट देना बिहार के भविष्य के साथ अन्याय होगा। एनडीए नौजवानों को नौकरी देने के साथ अपराधियों को जेल भेज सकती है और गरीबों को सम्मान दे सकती है।

विपक्षी दलों के खिलाफ प्रहार

योगी आदित्यनाथ ने दूसरी रैली में राजद, कांग्रेस, माले समेत महागठबंधन पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण के बाद अब यह लोग छठ माई का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस राम को नकारती थी, राजद राम मंदिर निर्माण की रथ यात्रा को रोकती थी, समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाती थी।

सीएम योगी ने मतदाताओं से अपील की कि ओ राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को वोट न दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, माले और उनके सहयोगी अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना और जंगलराज के अपराधी हैं।एनडीए रोजगार के साथ पंथ गारंटी (आवास, बिजली, राशन, स्वास्थ्य, पानी) भी प्रदान कर रही है। अपराध, नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। सीएम ने पिपरा के लोगों से अपील की कि किसी नक्सलवादी को वोट न दें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026