विदेश यात्रा के लिए Digi Yatra ट्रायल

विदेश यात्रा होगी आसान, 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट पर शुरू होगा Digi Yatra का ट्रायल; जानिए किसे मिलेगा फायदा

1 नवंबर से 7 बड़े एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू होगा। जानिए कौन इसका इस्तेमाल कर सकेगा और क्या होंगी शर्तें।

By : स्वदेश डेस्क
विदेश यात्रा होगी आसान, 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट पर शुरू होगा Digi Yatra का ट्रायल; जानिए किसे मिलेगा फायदा

  विदेश यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है । 1 नवंबर 2026 से देश के 7 बड़े एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए डिजी यात्रा (Digi Yatra) का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इसके जरिए यात्रियों को एयरपोर्ट पर एंट्री, सिक्योरिटी जांच और बोर्डिंग के दौरान बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत कम होगी, यह सुविधा दिसंबर 2026 तक ट्रायल के तौर पर जारी रहेगी।

किन 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा?

इस ट्रायल में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और अमृतसर के एयरपोर्ट शामिल हैं । हालांकि यह सुविधा अभी सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नहीं होगी।

कौन कर सकेगा Digi Yatra का इस्तेमाल?

इस सुविधा का लाभ भारतीय नागरिकों को मिलेगा जिनके पास चिप वाला ई-पासपोर्ट है। इसके साथ ही उनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ान एयर इंडिया या इंडिगो की होनी चाहिए। एयर इंडिया की सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और इंडिगो के चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय रूट पर यह सुविधा मिलेगी ।

इसके लिए यात्री को Digi Yatra ऐप में अपना पासपोर्ट स्कैन करना होगा, इसके बाद मोबाइल के NFC फीचर से पासपोर्ट में लगी चिप की जानकारी पढ़ी जाएगी और सेल्फी के जरिए पहचान की पुष्टि होगी। इसके बाद डिजिटल पहचान ऐप में सुरक्षित हो जाएगी ।

पासपोर्ट और वीजा दिखाना फिर भी जरूरी

ध्यान देने वाली बात यह है कि Digi Yatra पासपोर्ट, वीजा या इमिग्रेशन जांच की जगह नहीं लेगा । यात्रियों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे और पहले की तरह एयरलाइन व इमिग्रेशन के नियमों का पालन करना होगा। 

फिलहाल देश के 39 घरेलू एयरपोर्ट पर Digi Yatra की सुविधा उपलब्ध है । इसके 2.65 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं और इसके जरिए 11 करोड़ से ज्यादा यात्राएं हो चुकी हैं। अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इसका इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी है। 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026