Amit Shah on Bengal Polls: BJP Eyes Big Win

बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह का दावा- 4 मई को बनेगी BJP सरकार

बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बाद अमित शाह का बड़ा बयान, BJP ने 110 सीटों का दावा किया। महिलाओं की सुरक्षा और घुसपैठ पर भी बोले।

By : स्वदेश डेस्क
बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह का दावा- 4 मई को बनेगी BJP सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुई बंपर वोटिंग “भय से भरोसे की यात्रा” का संकेत है और भारतीय जनता पार्टी पहले चरण की 152 सीटों में से 110 से अधिक सीटें जीत रही है।

4 मई को बनेगी BJP सरकार-शाह

अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि 4 मई को राज्य में BJP की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी पर आरोप लगाया कि वे जनता के बीच भ्रम फैला रही हैं कि BJP के आने पर बंगाल के लोगों को बाहर कर दिया जाएगा। शाह ने कहा कि ऐसा नहीं होगा और अगला मुख्यमंत्री बंगाल का ही होगा।

‘भतीजावाद नहीं, कार्यकर्ता होगा CM चेहरा’

शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री “दीदी का भतीजा नहीं, बल्कि बीजेपी का कार्यकर्ता” होगा। यह बयान सीधे तौर पर राज्य की राजनीति में वंशवाद के मुद्दे को उठाता है। गृह मंत्री ने कहा कि BJP सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था कमजोर हुई है, जबकि BJP “भयमुक्त शासन” देने का वादा करती है।

‘घुसपैठ मुक्त बंगाल’ का नारा

अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन का मतलब केवल सरकार बदलना नहीं, बल्कि राज्य को “घुसपैठ मुक्त” बनाना है। उन्होंने इसे BJP के प्रमुख एजेंडे में शामिल बताया।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026