अमित शाह की पंजाब में पीड़ित परिवारों से मुलाकात

अमित शाह ने पंजाब में 3 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा

अमित शाह ने पंजाब दौरे पर गुलजार, बिक्रमजीत और परविंदर झोटा के परिवारों से मुलाकात की। गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा दिया।

By : स्वदेश डेस्क
अमित शाह ने पंजाब में 3 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे के दौरान तीन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।  उन्होंने संगरूर में गुलजार सिंह के परिजनों को  दो से तीन महीने में इंसाफ मिलने का भरोसा दिया। वहीं,गुरदासपुर में बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलकर मामले की CBI जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गुलजार के परिवार से मिले अमित शाह

संगरूर के तूर बंजारा गांव में गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात के दौरान शाह ने परिवार की मांगें सुनीं । परिजनों के मुताबिक, गुलजार ने अपनी मौत से पहले स्थानीय स्तर पर नशे से जुड़े मुद्दों को लेकर दबाव और परेशान किए जाने की बात कही थी,। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने बताया कि अमित शाह ने दोषियों पर कार्रवाई और इंसाफ का भरोसा दिया। परिवार का कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, तब तक गुलजार की अस्थियां विसर्जित नहीं की जाएंगी।

बिक्रमजीत के परिवार को CBI जांच का भरोसा

गुरदासपुर में अमित शाह ने हत्या के शिकार बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की । परिवार के सदस्यों के अनुसार, शाह ने मामले की CBI जांच और इंसाफ का आश्वासन दिया। परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद  देने की मांग भी रखी।

झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपने का फैसला

 मानसा में शाह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से भी मिले, झोटा की हत्या के बाद परिजन CBI जांच की मांग कर रहे थे।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शाह के दौरे से पहले मामले की जांच CBI को सौंपने का ऐलान किया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय इन तीनों मामलों में पंजाब सरकार से रिपोर्ट भी मांग चुका है। दौरे के दौरान शाह के कार्यक्रम में लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में दशहरा मेले में शामिल होना और रावण दहन करना भी शामिल है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026