अमित शाह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

By : स्वदेश डेस्क
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना है तो वे पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहें, क्योंकि प्रधानमंत्री बनने का उनका नंबर कभी नहीं आने वाला।  शाह ने कांग्रेस पर झूठ बोलने, संसद का काम रोकने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया ।

अमित शाह चंडीगढ़ में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर कई सवाल उठाए।

1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर निशाना

शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए,। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में सिख विरोधी हिंसा हुई थी। इस दिन हजारों सिखों की जान गई थी और कई परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा था।

शाह ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस से अपील की थी कि 1, 2 या 3 नवंबर को रैली न की जाए, ताकि दंगा पीड़ित परिवारों की भावनाएं आहत न हों। इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने इसे पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।

चंडीगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति सम्मान

इससे पहले शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान दिया गया।  शाह ने पुलिस के काम की तारीफ करते हुए कहा कि चंडीगढ़ देश का पहला नशामुक्त शहर बन सकता है । उन्होंने बताया कि एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि की दर 93 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके अलावा पुलिस बेड़े में 141 नए वाहन भी शामिल किए गए। 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आने वाले समय में पंजाब में भी एनडीए की सरकार बनाने का भरोसा जताया।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026