अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, खुर्शीद का जवाब

सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने कांग्रेस पर उन्हें भुलाने का आरोप लगाया। सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें पटेल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

नई दिल्लीः सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा । उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं दिया,  जिसके वे हकदार थे। शाह के इस बयान पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें सरदार पटेल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

अमित शाह बोले- 1218 दिनों में बनाया अखंड भारत

अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी । उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश कई रियासतों में बंटा हुआ था।  ऐसे में सरदार पटेल ने महज 1,218 दिनों में इन रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत की नींव रखी।

शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना कर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत आधार दिया खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह में किसानों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को भी याद किया ।

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुलाने और उन्हें उचित सम्मान से दूर रखने की कोशिश की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर उनकी विरासत को देश के सामने लाया गया।

सलमान खुर्शीद ने दिया जवाब

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरदार पटेल उतने ही सम्मान के हकदार हैं जितने देश के दूसरे महान नेता । कांग्रेस उनके विचारों, बातों और कामों का सम्मान करती है।

खुर्शीद ने कहा कि इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी से सरदार पटेल की छवि को नुकसान पहुंचता है और लोगों के मन में उनके प्रति सम्मान कम होता है।  उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह की बातें कहने की जरूरत क्यों पड़ती है।

गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। उनकी जयंती को वर्ष 2014 से राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP छोड़ दी है। दोनों के अमित शाह की चंडीगढ़ रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Nov 01, 2026
'नेहरू वोट चोरी कर PM बने थे', कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट पर संबित पात्रा का पलटवार

'नेहरू वोट चोरी कर PM बने थे', कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट पर संबित पात्रा का पलटवार

कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट पर संबित पात्रा ने निशाना साधा। उन्होंने नेहरू पर सरदार पटेल के मुकाबले वोट चोरी कर प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया।

Oct 31, 2026