Amravati Hospital newborn ward Fire

Fire In Hospital: अमरावती अस्पताल के NICU वार्ड में ली आग, 3 नवजातों की मौत, कैसे हुआ हादसा?

महाराष्ट्र के अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में वेंटिलेटर फटने से आग लग गई। दर्दनाक हादसे में तीन नवजातों की मौत हो गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Fire In Hospital: अमरावती अस्पताल के NICU वार्ड में ली आग, 3 नवजातों की मौत, कैसे हुआ हादसा?

Amravati District Hospital NICU Ward

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई।

 वार्ड में भर्ती 39 नवजात थे

हादसे के समय NICU में 39 नवजात भर्ती थे। आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कई नवजातों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि छह बच्चों को इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ बच्चों के हाथ-पैर झुलसे

आग की चपेट में आने से कुछ नवजातों के हाथ-पैर झुलसने की जानकारी सामने आई है। उन्हें तत्काल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। आसपास के कक्षों में भर्ती अन्य नवजातों को भी एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

एक साल पहले शुरू हुआ था SNCU

बताया गया है कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष की शुरुआत करीब एक साल पहले ही हुई थी। इस हादसे के बाद अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आग लगने के दौरान अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय क्यों नहीं हुआ।

वेंटिलेटर में विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वेंटिलेटर में विस्फोट किस वजह से हुआ और आग कैसे भड़की। हादसे की जांच के बाद ही इसकी सही वजह सामने आने की उम्मीद है। हादसे के बाद यह भी जांच की मांग उठ रही है कि आग लगने के समय SNCU में तैनात कर्मचारी कहां थे और आग पर काबू पाने के लिए समय रहते जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए गए। अस्पताल प्रशासन से घटना को लेकर जवाब मांगा जा रहा है।

तीन नवजातों की मौत से इलाके में शोक

इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों की जान जाने से अमरावती में शोक और आक्रोश का माहौल है। अब सभी की नजर अस्पताल प्रशासन की जांच और उसकी रिपोर्ट पर है। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह भी अहम सवाल बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026