तमिलनाडु के पूर्व मंत्री अंबिल महेश गिरफ्तार

100 करोड़ के स्कूल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई, तमिलनाडु के पूर्व मंत्री अंबिल महेश गिरफ्तार

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोयामोझी को निजी स्कूलों की मान्यता से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया। उन्होंने पहले आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था

By : स्वदेश डेस्क
 100 करोड़ के स्कूल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई,  तमिलनाडु के पूर्व मंत्री अंबिल महेश गिरफ्तार

तमिलनाडु में डीएमके नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोयामोझी को निजी स्कूलों  की मान्यता से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।  यह कार्रवाई मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद हुई ।

ग्रेटर चेन्नई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है।  आरोप है कि स्कूल शिक्षा मंत्री के तौर पर 2021 से 2026 के बीच उनके कार्यकाल में निजी स्कूलों को स्थायी मान्यता और दूसरी प्रशासनिक मंजूरी  दिलाने के बदले रकम जुटाई गई।

177 निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

जांच एजेंसी के मुताबिक करीब 177 निजी स्कूलों के प्रबंधन से 100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम कथित तौर पर ‘पार्टी फंड’ के नाम पर जुटाई गई । आरोप है कि इसके बदले स्कूलों को सरकारी मंजूरी स्थायी मान्यता और दूसरी जरूरी अनुमतियां दिलाने का भरोसा दिया गया था। 

इस मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं, प्रवर्तन निदेशालय ने संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।

अंबिल महेश ने आरोपों को बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई

इससे पहले पुलिस ने चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में अंबिल महेश से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी और उनसे पूछताछ भी की थी। पुलिस ने जांच के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे।

अंबिल महेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने छापेमारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा था कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

फिलहाल मामला जांच के अधीन है। गिरफ्तारी और आरोप अपने आप में दोष साबित नहीं करते। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और आगे की कानूनी कार्रवाई से मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026