Bankipur Bypoll Result 2026 Live

Bankipur By Election Result: शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर 4500 वोटों से आगे, BJP पर बढ़ा दबाव

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में शुरुआती राउंड में प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी दूसरे और आरजेडी तीसरे स्थान पर चल रही है।

By : संजय चतुर्वेदी
Bankipur By Election Result: शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर 4500 वोटों से आगे, BJP पर बढ़ा दबाव

बांकीपुर। देश के तीन राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव  की मतगणना चल रही है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट,बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी की साख दांव पर लगी है। दतिया  सीट पर बीजेपी अभी पीछे है। वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा दूसरे और राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर चल रही हैं। 

दरअसल, इस उपचुनाव के लिए 30 जुलाई 2026 को मतदान हुआ था। वहीं, सोमवार, 3 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। इसमें कुल 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी प्रमुख दलों ने जीत का दावा किया था। लेकिन मतगणना के साथ तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। वहीं,  

शुरुआती राउंड में प्रशांत किशोर की बढ़त

मतगणना के दौरान पोस्टल बैलेट और ईवीएम की शुरुआती गिनती में भी प्रशांत किशोर आगे रहे। पहले राउंड में उन्हें 2,225 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 1,363 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 505 वोट प्राप्त हुए। तीसरे राउंड तक प्रशांत किशोर के खाते में 5,032 वोट दर्ज हुए। वहीं, नीरज कुमार सिन्हा को 3,870 और रेखा गुप्ता को 767 वोट मिले। इसके बाद चौथे राउंड में भी जन सुराज उम्मीदवार ने बढ़त बरकरार रखी।

पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने तक प्रशांत किशोर 8,971 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे। बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 6,652 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 1,534 वोट मिले।

एएन कॉलेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना पटना के एएन कॉलेज में हो रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए थे। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रवेश पास की जांच, सघन तलाशी और निर्धारित रूट प्लान का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से भी निगरानी की गई।

31 राउंड में पूरी होगी मतगणना

निर्वाचन आयोग के अनुसार 422 मतदान केंद्रों पर पड़े करीब 1.30 लाख मतों की गिनती 31 राउंड में की जा रही है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से हुई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 23 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं।

बीजेपी ने बदला था उम्मीदवार

इस उपचुनाव में बीजेपी ने पहले अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था। उनके व्यक्तिगत कारणों से चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय के बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया।

किस पार्टी की होगी जीत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अभी जारी है। शुरुआती पांच राउंड के रुझानों में प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी दूसरे और आरजेडी तीसरे स्थान पर है। अंतिम परिणाम सभी 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026