भारत में बारिश का कहर जारी

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, MP समेत 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट: गुरुग्राम में Work From Home, यूपी में 4 मौतें

दिल्ली-NCR और 15 राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित। गुरुग्राम में Work From Home लागू, यूपी में बारिश से 4 मौतें। मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश का अलर्ट।

By : नरेंद्र कुमार
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, MP समेत 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट: गुरुग्राम में Work From Home, यूपी में 4 मौतें

देश के कई हिस्सों में मानसून फिर एक्टिव है। दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत 15 राज्यों में 27 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

दिल्ली में सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक बेहाल

मंगलवार सुबह से दिल्ली के एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, ITO और आरके पुरम समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगह पानी 3-4 फीट तक पहुंच गया। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले NH-48 पर महिपालपुर के पास लंबा जाम लगा है।दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सोमवार को खराब मौसम के चलते करीब 390 फ्लाइट्स लेट, 15 डायवर्ट और 26 कैंसिल हुई थीं।

गुरुग्राम में Work From Home

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। हालात को देखते हुए मंगलवार को सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में Work From Home लागू किया गया है। सोमवार को जलभराव के कारण कई स्कूल बसें भी पानी में फंस गई थीं।

यूपी में बारिश से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में अयोध्या, वाराणसी, झांसी, जौनपुर और गाजीपुर समेत करीब 15 शहरों में बारिश हो रही है। वाराणसी में सोमवार रात 8 बजे से बारिश का दौर जारी है। BHU गेट समेत कई इलाकों में पानी भर गया है और स्कूल बंद किए गए हैं।बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत की खबर है। मथुरा में भी सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हैं।

MP में 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि विदिशा के बाजारों में पानी भर गया।प्रदेश में अब तक करीब 28.75 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 3 युवक टापू पर फंसे

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। देवपहरी वाटरफॉल में तीन युवक टापू पर फंस गए हैं। SDRF और पुलिस की टीम रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही, लेकिन जलस्तर कम नहीं होने से तीनों को अभी बाहर नहीं निकाला जा सका है।

बिहार में गंगा उफान पर

बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। गंडक समेत कई नदियां भी उफान पर हैं।

15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत कई राज्य शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026