Raghav Chadha's name missing from voter list

Raghav Chaddha: पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदला बताया, जबकि AAP ने कहा कि SIR का संचालन चुनाव आयोग करता है।

By : संजय चतुर्वेदी
Raghav Chaddha: पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’

Raghav chadha name Missing in Voter List

चंडीगढ़। पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम गायब होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में चड्ढा के नाम के सामने ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ लिखा गया है। चड्ढा ने इसे महज प्रशासनिक गलती मानने से इनकार करते हुए पंजाब की आप सरकार पर राजनीतिक बदले का आरोप लगाया है।

चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि वह पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं और उनका वोटर आईडी मोहाली में पंजीकृत है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मोहाली में ही वोट डाला था। इसके बावजूद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उन्हें ‘शिफ्टेड’ बताया गया है।

चड्ढा बोले- ये सिर्फ क्लेरिकल गलती नहीं

राघव चड्ढा ने कहा कि अभी यह ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है और अंतिम सूची अक्टूबर 2026 में जारी होनी है। नाम दोबारा शामिल कराने के लिए चुनाव आयोग की दावे और आपत्ति प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि वह एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत कानूनी प्रक्रिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि उनके नाम को ‘शिफ्टेड’ मार्क करने से लेकर उसके सत्यापन और आगे प्रोसेस करने तक पंजाब सरकार के अधिकारी शामिल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि किस अधिकारी ने उनका नाम शिफ्टेड मार्क किया, किसने इसे वेरिफाई किया और किसने आगे भेजा। बीजेपी सांसद ने कहा कि चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर राज्य सरकार का प्रभाव होता है। ऐसे में अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डाले जाने की आशंका है।

आप ने आरोपों पर किया पलटवार

राघव चड्ढा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। AAP ने कहा कि SIR का संचालन चुनाव आयोग करता है, न कि राज्य सरकार। इसलिए मतदाता सूची में किसी का नाम जोड़ने या हटाने में पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं है। AAP ने दावा किया कि चड्ढा दिल्ली में रहते हैं और उनका वोटर रजिस्ट्रेशन वहां कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। पार्टी ने कहा कि अगर वह पंजाब में नहीं रहते हैं तो वोटर रजिस्ट्रेशन बनाए रखना या उसे ट्रांसफर करना उनकी जिम्मेदारी है।

आप छोड़ने के बाद टकराव का दावा

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने के बाद से पार्टी नेतृत्व के साथ राजनीतिक टकराव का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ पंजाब पुलिस और राज्य की प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। चड्ढा ने कहा कि AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अन्य सांसदों को भी निशाना बनाया गया है। उनके मुताबिक वोटर लिस्ट में उनका नाम गलत तरीके से ‘शिफ्टेड’ दर्ज किया जाना भी इसी कथित राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है।

‘प्रोटेक्टेड लिस्ट’ का भी उठाया मुद्दा

चड्ढा ने SIR की गाइडलाइंस के पैराग्राफ 4(d) का हवाला देते हुए ‘प्रोटेक्टेड लिस्ट’ का मुद्दा भी उठाया। उनका दावा है कि इसके तहत सांसदों, विधायकों, न्यायपालिका से जुड़े लोगों और कुछ अन्य सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के नामों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि वह पंजाब से मौजूदा सांसद हैं। ऐसे में अगर उनका नाम पहले से किसी वजह से फ्लैग किया गया था तो भी उन्हें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए था।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि उनके मामले में इस प्रावधान की जानबूझकर अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि AAP पंजाब में सरकार चला सकती है, लेकिन पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उसकी निजी संपत्ति नहीं है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026