JNU मामला: BJP सांसदों ने राष्ट्रपति से की दखल की

JNU मामले में BJP महिला सांसदों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, कांग्रेस सांसद अकोइजम पर कार्रवाई की मांग

JNU की 11 छात्राओं की शिकायतों से जुड़े मामले में BJP महिला सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने की मांग

By : हितेंद्र शर्मा
JNU मामले में BJP महिला सांसदों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, कांग्रेस सांसद अकोइजम पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली।  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की 11 छात्राओं की शिकायतों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक और कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को BJP महिला सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने और शिकायत करने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है । प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब JNU प्रशासन पहले ही आंतरिक समिति की जांच के बाद अकोइजम को प्रोफेसर पद से बर्खास्त कर चुका है  और दिल्ली पुलिस ने भी FIR दर्ज की है।

JNU की आंतरिक जांच के बाद हुई बर्खास्तगी

JNU ने  9 अक्टूबर को जारी आदेश में अकोइजम को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय की सेवा से हटाने का फैसला लिया था। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच और उसकी सिफारिशों के आधार पर की गई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं। शिकायतों में अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। विश्वविद्यालय ने जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की। हालांकि  अकोइजम ने आरोपों को खारिज किया है और अपनी बर्खास्तगी को अपने खिलाफ अभियान  बताया है। 

राष्ट्रपति से शिकायतकर्ता छात्राओं की सुरक्षा की मांग

BJP के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के सामने मांग रखी कि शिकायत करने वाली छात्राओं को सुरक्षा मिले और मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्टी सांसदों ने अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने की मांग भी की।

BJP महिला मोर्चा इस मामले को लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुका है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया था। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस से भी इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

दिल्ली पुलिस ने भी दर्ज की FIR

JNU की शिकायतों से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज की थी। मामला वसंत कुंज उत्तर थाने में दर्ज किया गया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और 79 समेत संबंधित प्रावधान लगाए गए हैं।अब पुलिस मामले  की जांच कर रही है।  

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026