BVS 10 सिंधु: सेना को मिलेंगे 18 खास वाहन

लद्दाख की ठंड से कच्छ की गर्मी तक काम करेगा BVS 10 सिंधु, सेना को मिलेंगे 18 वाहन

भारतीय सेना के लिए गुजरात के हजीरा में BVS 10 सिंधु वाहन का उत्पादन शुरू हो गया है। जानिए इसकी खासियत और लद्दाख से कच्छ तक इसके इस्तेमाल की योजना।

By : स्वदेश डेस्क
लद्दाख की ठंड से कच्छ की गर्मी तक काम करेगा BVS 10 सिंधु, सेना को मिलेंगे 18 वाहन

 भारतीय सेना के लिए खास वाहन BvS10 सिंधु का उत्पादन गुजरात के हजीरा में शुरू हो गया है । लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और ब्रिटेन की BAE सिस्टम्स मिलकर ये वाहन तैयार कर रही हैं। सेना ने फिलहाल 18 वाहनों का ऑर्डर दिया है।  इन्हें लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों से लेकर गुजरात के कच्छ क्षेत्र तक इस्तेमाल करने की योजना है।

माइनस 55 डिग्री की ठंड में भी करेगा काम

BvS10 सिंधु को बेहद कठिन मौसम और रास्तों पर चलने के लिए तैयार किया गया है  यह माइनस 55 डिग्री सेल्सियस तक की ठंड में काम कर सकता है । लद्दाख में करीब 18,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ और कम तापमान के बीच सैनिकों की आवाजाही बड़ी चुनौती होती है।  ऐसे में यह वाहन सैनिकों और जरूरी सामान को पहुंचाने में मदद कर सकता है।

कच्छ के दलदल और रेतीले इलाकों में भी उपयोगी

 इस वाहन का इस्तेमाल कच्छ के रण और दलदली इलाकों में भी किया जाएगा, यहां तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  इसकी बनावट इसे बर्फ, रेत, कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने में मदद करती है।  BvS10 सिंधु के दो हिस्से आपस में जुड़े होते हैं। इससे यह कठिन रास्तों पर भी आसानी से मुड़ सकता है और आगे बढ़ सकता है ।

भारत में बनेंगे वाहन

हजीरा में उत्पादन शुरू होना भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता के लिए भी अहम है । L&T वाहन बनाएगी, जबकि BAE सिस्टम्स तकनीकी मदद देगी। कंपनी के अनुसार, इस वाहन को भारतीय सेना की जरूरतों और यहां के मौसम के हिसाब से तैयार किया गया है। हालांकि उत्पादन शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि सभी वाहन सेना को सौंप दिए गए हैं, इनकी आपूर्ति की तय तारीख अभी स्पष्ट नहीं है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026