करूर भगदड़ केस: CBI ने एक्टर के कैंपेन में उपयोग बस जब्त की, विजय के लिए समन जारी

करूर भगदड़ केस: CBI ने एक्टर के कैंपेन में उपयोग बस जब्त की, विजय के लिए समन जारी

Karur Stampede Case: करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने विजय की कैंपेन बस जब्त की। साथ ही ड्राइवर से पूछताछ और 12 जनवरी को विजय तलब।

By : स्वदेश डेस्क
करूर भगदड़ केस: CBI ने एक्टर के कैंपेन में उपयोग बस जब्त की, विजय के लिए समन जारी

चेन्नईः तमिलनाडु के करूर जिला में अभिनेता-राजनेता विजय की 27 सितंबर की पब्लिक मीटिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने जांच तेज करते हुए थलापति विजय के कैंपेन में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया है। बता दें कि इस हादसे में 41 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पनयूर से करूर लाई गई इस कैंपेन बस की फोरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। जांचकर्ता मूवमेंट लॉग, यात्रा का समय और रैली के लिए ली गई अनुमतियों के पालन की पुष्टि कर रहे हैं। रैली के दिन के कार्यक्रम और भीड़ की आवाजाही को लेकर बस के ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।

रैली में मची भगदड़ की सीबीआई की जांच

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जिस स्थान पर विजय ने समर्थकों को संबोधित किया। वहां, अत्यधिक भीड़ और कथित तौर पर क्राउड को कंट्रोल करने की कमियों के चलते भगदड़ मची। निष्पक्ष जांच के निर्देशों के बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था।

सीबीआई ने इनसे की पूछताछ

इससे पहले 25 नवंबर को तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के कई सीनियर नेता दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए थे। पार्टी महासचिव बुस्सी आनंद, चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव अधव अर्जुन और संयुक्त महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार से रैली की योजना, परमिशन, सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स को लेकर पूछताछ की गई थी। करूर पश्चिम जिला सचिव केपी मथियाझगन और एमसी पौनराज से भी सवाल किए गए।

कलेक्टर में भी हुई थी पूछताछ

जांच के तहत 4 दिसंबर को करूर के जिला कलेक्टर थंगावेलम से भी प्रशासनिक मंजूरी, विभागीय समन्वय और रैली के दिन की प्रतिक्रिया व्यवस्था को लेकर दो घंटे से अधिक पूछताछ हुई थी।

विजय को 12 जनवरी को समन

सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एजेंसी ने औपचारिक समन जारी किया है। उनको 12 जनवरी के दिन नई दिल्ली में सीबीआई के हेडक्वार्टर में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जांच एजेंसियों के इशारा किया है कि आने वाले दिनों में कई खास गवाहों और डॉक्यूमेंट्री सबूतों की जांच जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026
दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का मार्च, वहीं 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर BJP भी निकाल रही पदयात्रा।

Nov 01, 2026