CJP प्रदर्शन: 57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द

कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी दिए निर्देश

दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने और कई ट्रेनों के रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते ।

By : स्वदेश डेस्क
कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं,  सुप्रीम कोर्ट ने भी दिए निर्देश

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जं तर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने और कई ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी सामने आई है। इसका असर दिल्ली आने-जाने वाले लोगों पर पड़ सकता है। 

दिल्ली में आवाजाही पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके लिए आप पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते। इसी के साथ कोर्ट ने मेट्रो बंद करने का आदेश खारिज कर दिया। 

पुलिस ने इजाजत क्यों नहीं दी?

दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद के मुताबिक, पार्टी ने 7 अक्टूबर को प्रदर्शन की जानकारी दी थी, जबकि नियमों के मुताबिक 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है। पुलिस ने कहा है, कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं।  CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि प्रदर्शन होकर रहेगा।  

मेट्रो और ट्रेनों पर क्या असर पड़ेगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव चौक, नई दिल्ली , कश्मीरी गेट और मंडी हाउस समेत 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने की तैयारी थी। कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द की गई हैं।  दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन और मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर देख लें।

सुरक्षा के लिए बड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। पुलिस होटल, गेस्ट हाउस और आने-जाने वाले रास्तों पर भी जांच कर रही है।   प्रशासन की कोशिश सुरक्षा बनाए रखने की है, जबकि CJP ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।  ।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026