बेंगलुरुः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर विदेशी फंडिंग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका से और सह-संस्थापक आशुतोष रांका को पाकिस्तान से पैसा मिल रहा है । उन्होंने दावा किया कि विदेशी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों की मदद से देश में सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।
मंत्री ने किन लोगों पर लगाए आरोप?
3 नवंबर को बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि CJP से जुड़े लोगों को देश और विदेश के ऐसे स्रोतों से पैसा मिल रहा है, जिनकी गतिविधियां सवालों के घेरे में हैं उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दीपके को अमेरिका में बैठे दानदाताओं से और आशुतोष रांका को पाकिस्तानी नेताओं से आर्थिक मदद मिल रही है ।
मंत्री ने विदेशी फंडिंग वाले एनजीओ और दूसरे संगठनों पर भी आरोप लगाए। यह विवाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है।कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि अगर बीजेपी के पास विदेशी फंडिंग के सबूत को सार्वजनिक करना चाहिए ।