उत्तरकाशी के बलिगढ़ में बादल फटने से मची तबाही, 8- 9 मजदूरों के लापता होने की खबर

उत्तरकाशी के बलिगढ़ में बादल फटने से मची तबाही, 8- 9 मजदूरों के लापता होने की खबर

By : Jagdeesh Kumar
उत्तरकाशी के बलिगढ़ में बादल फटने से मची तबाही, 8- 9 मजदूरों के लापता होने की खबर

बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड में बीती रात बादल फट गया, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। एक निर्माणाधीन होटल साइट क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वहां रह रहे 8-9 मजदूर लापता हो गए। यमुनोत्री मार्ग भी प्रभावित हुआ है। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बता दें पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है, आज यानी रविवार के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना के संबद्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल साइट को भारी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर लापता हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर रवाना हो गई है। 

राजमार्ग भी हुआ प्रभावित

बादल फटने से यमुनोत्री राजमार्ग में सिलाई बैंड के अलावा दो से तीन अन्य जगहों पर भी रास्ता बंद हो गया है। भारी बारिश के चलते स्यानाचट्टी में भी कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल ओवरफ्लो है। वहां भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

30 जून को मॉक ड्रिल की तैयारी

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए टेबलटॉप अभ्यास का आयोजन किया। जिसमें शामिल आपदा सचिव विनोद कुमार ने बताया कि, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कल यानी 30 जून को उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चंपावत में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। हम अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग सिनेरियो बनाएंगे और जांच करेंगे।”

अगले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए भारी चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने चारधाम यात्रा में यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर ही रुकने के निर्देश दिए हैं। बिगड़े मौसम के कारण भी राहत और बचाव कार्य धीमा पड़ सकता है। 

संबंधित सामग्री

Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

चक्रवात मुरासु ने ओंगोल के पास तट पार किया। तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ व बिजली के खंभे गिरे। आंध्र में 30 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि ओडिशा में 1.60 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Nov 03, 2026
Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवात मुरासु के 2-3 नवंबर के बीच आंध्र तट से टकराने की आशंका है। 110 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Nov 02, 2026
MP Weather: अर्नब तूफान का असर बरकरार, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather: अर्नब तूफान का असर बरकरार, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में अर्नब तूफान का असर जारी है। 9 जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

Oct 30, 2026
Chhattisgarh Red Sky: छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब के बीच लाल हुआ आसमान, जानिए इस नजारे के पीछे का विज्ञान

Chhattisgarh Red Sky: छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब के बीच लाल हुआ आसमान, जानिए इस नजारे के पीछे का विज्ञान

चक्रवात अर्नब के बीच छत्तीसगढ़ का आसमान लाल दिखा तो लोग हैरान रह गए। विशेषज्ञ बताते हैं कि इसकी वजह सूर्य के प्रकाश का बिखराव है, तूफान से सीधा नाता नहीं।

Oct 29, 2026
MP में अर्नब साइक्लोन का अलर्ट: 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP में अर्नब साइक्लोन का अलर्ट: 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात अर्नब का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। सीधी, सिंगरौली समेत 6 जिलों में भारी बारिश और 29 अक्टूबर को तेज गतिविधियों का अनुमान है।

Oct 28, 2026