एमपी में चक्रवात अर्नब का अलर्ट

MP में अर्नब साइक्लोन का अलर्ट: 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात अर्नब का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। सीधी, सिंगरौली समेत 6 जिलों में भारी बारिश और 29 अक्टूबर को तेज गतिविधियों का अनुमान है।

By : नरेंद्र कुमार
MP में अर्नब साइक्लोन का अलर्ट: 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, भोपाल, जबलपुर, रीवा समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र भोपाल के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात का असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा रहने की संभावना है. अगले 24 घंटे के दौरान सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है.वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, भिंड, दतिया, रायसेन, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है।

29 अक्टूबर को ज्यादा असर

29 अक्टूबर को चक्रवात का असर प्रदेश में ज्यादा दिखाई दे सकता है. इस दौरान आंधी, बादल, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है.

धान की फसल को नुकसान, गेहूं की बुआई में भी देरी का खतरा

बारिश का असर खेती पर भी पड़ सकता है. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है. जबलपुर संभाग के बालाघाट और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में धान की खेती होती है. तेज बारिश या खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है.रीवा संभाग में किसान गेहूं की बुआई की तैयारी में जुटे हैं। लगातार बारिश होने पर खेतों में नमी बढ़ सकती है और बुआई के काम में देरी हो सकती है।

 

संबंधित सामग्री

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

Oct 30, 2026
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

Oct 30, 2026
PM Kisan 24th Installment: आज किसानों को मिलेगा दिवाली जैसा तोहफा!,PM मोदी सिंगल क्लिक से भेजेंगे 18,680 करोड़

PM Kisan 24th Installment: आज किसानों को मिलेगा दिवाली जैसा तोहफा!,PM मोदी सिंगल क्लिक से भेजेंगे 18,680 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। पात्र किसानों को DBT के जरिए 2,000 रुपये मिलेंगे।

Oct 30, 2026
Weather Update: भूटान में ग्लेशियल झील फटी, बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट; ओडिशा में 62 हजार लोग फंसे

Weather Update: भूटान में ग्लेशियल झील फटी, बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट; ओडिशा में 62 हजार लोग फंसे

भूटान में ग्लेशियल झील फटने से बंगाल और असम में अलर्ट है। ओडिशा के तीन जिलों में बाढ़ से 62 हजार लोग प्रभावित हैं, जबकि 14 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी हुआ है।

Oct 30, 2026