Chhattisgarh Red Sky Cyclone Arnab Science

Chhattisgarh Red Sky: छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब के बीच लाल हुआ आसमान, जानिए इस नजारे के पीछे का विज्ञान

चक्रवात अर्नब के बीच छत्तीसगढ़ का आसमान लाल दिखा तो लोग हैरान रह गए। विशेषज्ञ बताते हैं कि इसकी वजह सूर्य के प्रकाश का बिखराव है, तूफान से सीधा नाता नहीं।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh Red Sky: छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब के बीच लाल हुआ आसमान, जानिए इस नजारे के पीछे का विज्ञान

Red Sky in Chhattisgarh Arnab Cyclone effect

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने के बीच आसमान अचानक लाल हो गया। रायपुर समेत कई इलाकों में लोगों ने यह नजारा देखा तो हैरत में पड़ गए। तेज हवाओं और बिगड़ते मौसम के बीच लाल आसमान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह सब ऐसे समय में दिखा, जब अर्नब के कारण मध्य भारत में गरज-चमक, आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी हो रही है। 

क्या तूफान की वजह से लाल हुआ आसमान

हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या यह लाल रंग का तूफान की देन है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि तूफानी सिस्टम ने भले ही हालात बनाए हों, लेकिन यह लाल आसमान और अर्नब के बीच सीधा संबंध नहीं है। आसमान का रंग कई चीजों पर निर्भर करता है। वायुमंडल की स्थिति, बादलों का घेरा, हवा में तैरती धूल और सूरज की स्थिति ये सब मिलकर रंग बदल देते हैं।

रेले स्कैटरिंग से समझिए पूरा विज्ञान

बता दें कि आसमान के लाल या नारंगी दिखने की मुख्य वजह सूर्य के प्रकासश का बिखराव है। सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त सूरज की रोशनी को वायुमंडल की लंबी परत पार करनी पड़ती है। रास्ते में नीले रंग जैसी छोटी तरंग वाली रोशनी बिखर जाती है। लाल और नारंगी रंग की लंबी तरंगे हमारी आंखों तक पहुंच जाती है। विज्ञान में इसे रेले स्कैटरिंग कहते हैं। यही वजह है कि तूफान के दौरान हवा में धूल, धुआं और पानी की बूंदें ज्यादा होती हैं। ये कण बिखराव को और बढ़ा देते हैं। इसलिए आसमान का रंग गहरा लाल  नजर आने लगता है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई चिंता

लाल आसमान के साथ प्रभावित इलाकों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं। कई जगह झोंके 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गए। ऐसे में पेड़ गिरने, कमजोर इमारतों को नुकसान और बिजली सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026