LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर महंगा

दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

दिवाली से पहले 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ गई है। जानिए अब दिल्ली में कितने हुए दाम और घरेलू गैस सिलेंडर की क्या है कीमत।

By : स्वदेश डेस्क
दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

नई दिल्लीः  दिवाली से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 10 रुपये बढ़ गए हैं।  दिल्ली में अब इसकी कीमत 2,820 रुपये हो गई है हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के ग्राहकों को राहत मिली है। 

होटल और रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा खर्च

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और खाने-पीने के कारोबार में होता है । ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों का खर्च बढ़ सकता है। इसका असर आगे चलकर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।  इससे पहले 1 अक्टूबर को भी 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, वहीं सितंबर में भी इसके दाम बढ़ाए गए थे।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बावजूद 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है । तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। कमर्शियल गैस के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों और रुपये-डॉलर की दर में होने वाले बदलाव के आधार पर तय किए जाते हैं। अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है।

संबंधित सामग्री

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की 2 दिसंबर को होगी। महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े विधेयक पर चर्चा की अटकलें हैं।

Nov 26, 2026
लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ रैली में ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को वोटबैंक बनाने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर के साथ पहली बार गठबंधन का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।

Nov 26, 2026
रोहतक में गैंगवारः  होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक में गैंगवारः होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन होटल में चार युवकों की हत्या के मामले में गैंगवार का आरोप है। पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Nov 26, 2026
सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा-पत्र जारी कर बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, पेंशन और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

Nov 26, 2026
पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि पाकिस्तान में बने शो और फिल्में भारत में उपलब्ध न हों। मामला पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज से जुड़ा है।

Nov 26, 2026