Rahul Gandhi pellet gun FIR

Rahul Gandhi Protest Live: राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले में थाने के बाहर धरना; FIR की मांग पर अड़े

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 जुलाई के छात्र प्रदर्श में घायल हुए स्टूडेंट को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

By : संजय चतुर्वेदी
Rahul Gandhi Protest Live: राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले में थाने के बाहर धरना; FIR की मांग पर अड़े

Rahul gandhi strike on pellet gun matter

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के उपयोग का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच चुका है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल और उसके परिवार के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने छात्र को लगी चोटों की जांच कराने और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

थाने पर पहुंचकर धरने पर बैठे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पुलिस से यह पता लगाने की मांग की है कि प्रदर्शन के दौरान साहिल को चोट किस हथियार से लगी। उनका सवाल है कि यदि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ था। तब छात्र की आंख और शरीर पर दिखाई दे रहे घाव कैसे हुए। थाने पहुंचने के बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था और साहिल की आंख की रोशनी भी प्रभावित हुई। हालांकि चोटें किस हथियार से लगीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट से ही हो सकेगी।

साहिल और उसकी मां के साथ थाने पहुंचे

राहुल गांधी के साथ साहिल और उसके परिवार के सदस्य भी थाने पहुंचे। कांग्रेस की ओर से मामले में मेडिकल जांच कराने और चोटों की प्रकृति के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें राहुल गांधी के साथ साहिल और उसकी मां को दिखाया गया है। पोस्टर पर अन्याय के खिलाफ जन नायक लिखा गया है।

संसद में भी उठा चुके हैं मुद्दा

राहुल गांधी इससे पहले संसद में भी पैलेट गन के कथित इस्तेमाल का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने सवाल किया था कि यदि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाई गई थी तो इसका आदेश किसने दिया था। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की जिम्मेदारी तय करने की मांग की थी। उनका कहना है कि केवल बयान देने से मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी। मेडिकल रिपोर्ट, मौके के वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

एफआईआर और मेडिकल जांच की मांग

राहुल गांधी चाहते हैं कि पुलिस सबसे पहले साहिल की मेडिकल जांच कराए। इसके बाद चोटों की प्रकृति और प्रदर्शन के दौरा इस्तेमाल किए गए हथियारों की जांच की जाए। अगर पैलेट गन के इस्तेमाल की पुष्टि होती है। तब यह भी पता लगाया जाए कि इसे चलाने का आदेश किसने दिया था।

अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर

घायल छात्र साहिल की चोटों की वजह और 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर अब पुलिस जांच अहम होगी। शिकायत के बाद मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल के वीडियो और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा सकती है। राहुल गांधी की मांग है कि जांच के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाए और जिम्मेदारी तय हो।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026