ओडिशा-आंध्र प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश

चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा में बाढ़, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात अर्नब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।

By : स्वदेश डेस्क
चक्रवात अर्नब का असर: ओडिशा में बाढ़, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

 बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है लेकिन इसका असर अब भी कई राज्यों में दिखाई दे रहा है । ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हैं।  वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से परेशानी

चक्रवात अर्नब 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था । इस दौरान तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई।  कई इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली की आपूर्ति रुकने और सड़कों को नुकसान पहुंचने की खबरें आईं।  दोनों राज्यों में एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया था।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवात कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया । इसके बाद इसके और कमजोर होने का अनुमान है।  हालांकि भारी बारिश का खतरा पूरी तरह टला नहीं है ।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है । कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, राजस्थान में भी कई जगह बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में भी मौसम बदलने का असर दिख रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है । निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और तेज बहाव वाली जगहों से दूर रहने की जरूरत है ।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026