Delhi NEET Relief

दिल्ली सरकार ने NEET प्रदर्शन के 13 केस बंद किए, लेकिन आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं

दिल्ली सरकार ने NEET विरोध प्रदर्शन से जुड़े 13 मामलों को बंद करने का फैसला लिया है। जानिए किन प्रदर्शनकारियों को राहत मिलेगी और किन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

दिल्ली सरकार ने NEET प्रदर्शन के 13 केस बंद किए, लेकिन आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं

Delhi Police Action on NEET Student Protest

दिल्ली सरकार ने NEET विरोध प्रदर्शन से जुड़े 13 मामलों को बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले से शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों और अन्य लोगों को कानूनी राहत मिलेगी। हालांकि जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है या जिन पर गंभीर अपराधों के आरोप हैं उन्हें इस छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा।

गृह विभाग ने गुरुवार को जारी बयान में साफ किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में नीट-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों पर लागू होगा। सरकार का कहना है कि निर्दोष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आगे कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दिल्ली सरकार का फैसला किन मामलों में लागू

गृह विभाग के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने NEET विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुल 13 मामले दर्ज किए थे। अब सरकार ने इन मामलों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है ताकि केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों को लंबे समय तक कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े। इससे बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं को राहत मिलने की संभावना है।

किन लोगों को नहीं मिलेगी राहत

सरकार ने स्पष्ट कर किया है कि यह राहत सभी पर समान रूप से लागू नहीं होगी। जिन लोगों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है या जिन पर हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने अथवा अन्य गंभीर आपराधिक कृत्यों के आरोप हैं उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उठा कदम

यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद सामने आया है। अदालत ने कहा था कि केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के आधार पर किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मुकदमा जारी रखना उचित नहीं है। इसी के अनुरूप अदालत ने दिल्ली सरकार से ऐसे मामलों को बंद करने पर विचार करने को कहा था जिनमें प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

छात्र आंदोलनों पर क्या असर पड़ेगा

सरकार के इस फैसले को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो केवल प्रदर्शन में शामिल होने के कारण कानूनी प्रक्रिया में फंस गए थे। वहीं, सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि गंभीर आरोपों वाले मामलों में कार्रवाई पहले की तरह जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026