Delhi Lakshmi Yojana apply Guide

दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये; आवेदन से पहले जान लें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

दिल्ली की राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 2500 रुपये मिलेंगे। इसके लिए आवेदन से पहले उम्र, इनकम सीमा और जरूरी दस्तावेज की जानकारी जानें।

By : संजय चतुर्वेदी
दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये; आवेदन से पहले जान लें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

Delhi Lakshmi Yojana Apply

नई दिल्ली। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो  चुकी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को पात्रता शर्तों के साथ जरूरी दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे।

दरअसल, इस योजना का उद्देश्य महिलाों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। हालांकि, दिल्ली की हर महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। सरकार ने इसके लिए उम्र,इनकम, निवास और परिवार से जुड़ी कई शर्तें तय की हैं।

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

-दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है। महिला को कम से कम 10 साल से दिल्ली में रहने का प्रमाण भी देना होगा।
-इतना ही नहीं योजना के लिए परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

-इसके अलावा परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स या जीएसटी का भुगतान नहीं करता हो।
-सरकारी नौकरी करने वाला सदस्य या परिवार के नाम पर कार होने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन करने से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को कई जरूरी कागजात जमा करने होंगे। इनमें आधारर कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी, आधार से लिंक बैक अकाउंट, दिल्ली निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं।

दिल्ली में 10 साल रहने का प्रमाण देने के लिए वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, गैस कनेक्शन या राशन कार्ड जैसे दस्तावेज इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

उम्र को साबित करने के लिए भी देना होंगे डॉक्यूमेंट

आवेदक महिला को अपनी उम्र साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके लिए पैन कार्ड,वोटर कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या जन्म-प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज लगाया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया में स्थानीय विधायक (MLA) या सांसद (MP) का समर्थन पत्र भी जरूरी बताया गया है। महिलाओं को इसे आवेदन के दौरान अपलोड करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

दिल्ली की लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल https://dly.delhi.gov.in/ पर जाना होगा।
इसके बाद Citizen Login के विकल्प पर जाकर क्लिंक करें।
वहां Register Now पर जाएं। 
यहां जाकर आधार नंबर और जन्म तारीख दर्ज करें।
डिटेल सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आईडी पासवर्ड बनाएं।

रजिस्ट्रेशन के बाद मिली आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, परिवार की जानकारी और बैंक खाते से जुड़ी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज और विधायक या सांसद का समर्थन पत्र अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

एक परिवार की एक ही महिला को लाभ

दिल्ली लक्ष्मी योजना में एक परिवार की केवल एक महिला को ही लाभ दिया जाएगा। अगर परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं पात्र हैं तो उम्र में बड़ी महिला को योजना के लिए प्राथमिकता मिलेगी। सरकार योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेजनें की तैयारी है। महिलाओं को आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों और दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026