Delhi CNG Pump Blast Case

Delhi News: दिल्ली CNG पंप पर बड़ा हादसा, टैंक फटने से एक की मौत और 5 लोग घायल, कैसे हुआ हादसा

दिल्ली में सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय टैंक फट गया। जानकारी के अनुसार हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Delhi News:  दिल्ली CNG पंप पर बड़ा हादसा, टैंक फटने से एक की मौत और 5 लोग घायल, कैसे हुआ हादसा

Delhi CNG Plant Case

नई दिल्ली। दिल्ली के टकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में सीएनजी भरते समय अचानक उसका गैस टैंक फट गया। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हादसे में छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में इनमें से एक घायल की मौत हो गई।

गैस भरते समय धमाका हुआ

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, टिकरी कलां स्थित सीएनजी स्टेशन पर ट्रक में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान उसका टैंक फट गया। धमाके की चपेट में पास में खड़े 6 लोग आ गए। घटना की सूचना दोपहर 3:37 बजे फायर सर्विस को मिली। इसके बाद छ7 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

धमाके के बाद सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। शुरूआत में सभी छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन इलाज के  दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

धमाके की वजह का पता लगाने में जुटी जांच टीम

फायर सर्विस अधिकारियों के अनुसार, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है। दमकल कर्मियों ने मौके पर जरूरी सावधानियाँ बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

पहले भी हो चुका था हादसा

दिल्ली में सीएनजी पंप पर इस तरह का हादसा पहले भी हो चुका है। अप्रैल 2026 में द्वारका के नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित सीएनजी पंप पर ट्रक का सिलेंडर फट गया था। उस घटना में चार लोग घायल हुए थे। इनमें तीन पंप कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति शामिलथा।

सीएनजी भरवाते समय सावधानी जरूरी

सीएनजी वाहनों में गैस भरवाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार, पंप पर गैस भरवाते समय वाहन और आसपास के क्षेत्र में निर्धारित सुरक्षा नियमों का ध्यान हादसों का जोखिम कम कर सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026