नॉर्थ ब्लॉक में आग, 6 दमकल गाड़ियां पहुंची

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में वेल्डिंग के दौरान आग, 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं; कोई हताहत नहीं

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक की छत पर वेल्डिंग के दौरान आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

By : स्वदेश डेस्क
दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में वेल्डिंग के दौरान आग, 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं; कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली में सोमवार को नॉर्थ ब्लॉक की छत पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।  घटना के बाद इमारत के पीछे से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वेल्डिंग के दौरान लगी आग

दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक नॉर्थ ब्लॉक की छत पर AC बॉयलर के पास वेल्डिंग का काम चल रहा था । इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है, दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी दी जानकारी

सांसद मिलिंद देवड़ा ने संसद जाते समय नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से धुआं उठते देखा । उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और उम्मीद जताई कि सभी लोग सुरक्षित होंगे तथा आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच रही होंगी।

नॉर्थ ब्लॉक दिल्ली के प्रमुख सरकारी भवनों में शामिल है  घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।  फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026