दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, 100 हिरासत में; सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली में सीईसी के इस्तीफे की मांग पर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। CJP नेता रिहा होने के बाद सरकार पर बरसे।

By : स्वदेश डेस्क
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, 100 हिरासत में; सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग  को लेकर दिल्ली में रविवार, 11 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे। प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर ले जाया गया।  

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, और सौरव दास करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह रिहा हो गए। तीनों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। उन्हें एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया गया।

रिहाई के बाद सरकार पर लगाए आरोप

रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका और सौरव दास ने आरोप लगाया कि शनिवार को तीनों नेताओं को दिल्ली पहुंचने के बाद विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के साथ गलत व्यवहार किया गया।

सौरव दास ने कहा कि CJP आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी और  ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी।। अभिजीत दीपके अपनी दादी के निधन के कारण महाराष्ट्र स्थित अपने घर रवाना हो गए। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

CJP नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबरें भी  सामने आईं ।

इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत की कार्रवाई हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में शनिवार की कार्रवाई के दौरान करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिए जाने का अनुमान दिया था। रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहने से राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि आंदोलन के चलते मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलनी चाहिए। इंटरनेट बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों की आवाजाही नहीं रोकी जानी चाहिए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026