Dharmendra Pradhan Faridabad Rally Congress SIR

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

By : स्वदेश डेस्क
फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

Dharmendra Pradhan take a dig on congress

अरुणेश झा, फरीदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को फरीदाबाद में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा और जनादेश पर भीड़तंत्र को हावी नहीं होने देंगे। उनका कहना था कि देश राहुल गांधी की इच्छा से नहीं, देशवासियों के जनादेश से चलेगा।

हार के बाद संस्थाओं पर सवाल

प्रधान ने कहा कि जनता का भरोसा न जीत पाने वाले लोग अब संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014, 2019 और 2024 में जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का आदेश दिया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने अंगूर खट्टे हैं की कहावत का जिक्र किया। भाजपा का उदाहरण देकर बोले कि केरल, तमिलनाडु, हिमाचल, तेलंगाना और हरियाणा में जनादेश उनके खिलाफ गया तो पार्टी ने उसे स्वीकार किया।

मतदाता सूची पर विपक्ष से सवाल

मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर प्रधान ने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है और कांग्रेस के शासन में भी होती रही है। उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या विदेशी नागरिकों, मृतकों और एक व्यक्ति के तीन जगह दर्ज नामों को सूची में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छूटे हुए पात्र लोग फॉर्म 6 और 11 प्रकार के प्रमाणपत्रों से नाम जुड़वा सकते हैं। कांग्रेस से उन्होंने पूछा कि उसने बीएलए-2 क्यों सक्रिय नहीं किए।

दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों के बयान

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि है और विपक्ष को अराजकता से बचना चाहिए। कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि देश संविधान से चलेगा, अराजकता से नहीं। पदयात्रा में हरियाणा सरकार के मंत्री, कई विधायक और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इनमें से चार सीटें बेहट, सहारनपुर, कैराना और अमरोहा पश्चिमी यूपी की हैं।

Nov 24, 2026
Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिनकी कल्पना भी मुश्किल है। जानिए उनके 12 रिकॉर्ड जिनकी लिस्ट दी गई है।

Nov 24, 2026
Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

सूरजपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पोल हटाए बिना 3.69 करोड़ की लागत सड़क का सीसी निर्माण कर दिया।

Nov 24, 2026
Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम यमुनानगर के कपालमोचन में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।

Nov 24, 2026
Amethi News: किसानों के लिए राहत भरी खबर, जिले में पर्याप्त भंडार, खाद की नहीं होगी किल्लत

Amethi News: किसानों के लिए राहत भरी खबर, जिले में पर्याप्त भंडार, खाद की नहीं होगी किल्लत

जनपद में रबी फसलों की बुवाई को देखते हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर है. जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है...

Nov 24, 2026