Dubai Crown Prince Meets Smit Machhar

Crown Prince Meet Smit: भारतीय पायलट स्मित से मिलने अस्पताल पहुंचे UAE प्रिंस, गले लगाया फिर माथे पर दिया स्नेह

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने आबूधाबी के अस्पताल में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की। फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक से बचाने वाले पायलट के साहस को उन्होंने सलाम किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Crown Prince Meet Smit: भारतीय पायलट स्मित से मिलने अस्पताल पहुंचे UAE प्रिंस, गले लगाया फिर माथे पर दिया स्नेह

Dubai Prince Meet Caption Smit

नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से शनिवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और डिप्टी पीएम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद ने मुलाकात की। मच्छार को सऊदी अरब से आबूधाबी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। शेख हमदान ने उनके साहस को सलाम किया और मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं।

क्राउन प्रिंस ने एक्स पर क्या लिखा

शेख हमदान ने एक्स पर लिखा कि स्मित मच्छार ने साहस, जिम्मेदारी और इंसानी जिंदगी की फिक्र की सबसे बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि यूएई का नेतृत्व उन्हें पूरा सम्मान देता है। क्राउन प्रिंस ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि कैप्टन मच्छार की कहानी उनके देश की कहानी और यूएई के मूल्यों का हिस्सा बन गई है। उन्होंने यूएई को शांति, करुणा और जीवन की रक्षा करने वाला देश बताया। साथ में शेयर की गई तस्वीरों में शेख हमदान मच्छार को गले लगाते और उनके सिर को चूमते दिख रहे हैं।

उड़ान के दौरान क्या हुआ था

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश हुई थी। आरोप एक ओमानी पायलट पर है, जिसने कैप्टन मच्छार पर हमला किया और फिर विमान पर कब्जे की कोशिश की। मच्छार ने पहले उसे रोकने का प्रयास किया। उन्होंने ग्राउंड कंट्रोल को हाईजैक कोड भेजा और घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही बाकी यात्री अंदर आ सके और उन्होंने हाईजैक की कोशिश करने वाले पायलट को काबू में कर लिया। उसे सीट से बांध दिया गया और यहीं से हालात बदल गए।

सऊदी से आबूधाबी तक का सफर

इसके बाद विमान को सऊदी अरब ले जाया गया। थोड़े इंतजार के बाद सभी यात्रियों को उनकी मंजिल तक भेज दिया गया। कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल थे, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल इजाजत मिलने के बाद उन्हें आबूधाबी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हाल ही में मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि घटना के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा को याद किया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026