चुनाव: 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के निर्देश

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।

By : स्वदेश डेस्क
2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

नई दिल्ली।  चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं । आयोग ने पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के निर्देश दिए हैं।  राज्यों को 30 नवंबर 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट आयोग को सौंपनी होगी।

 चुनावी प्रक्रिया से सीधे जुड़े ऐसे अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात नहीं रह सकेंगे  जिन्होंने पिछले चार वर्षों में किसी जिले में तीन साल की निर्धारित अवधि पूरी कर ली है या तय समयसीमा तक पूरी कर लेंगे । 

इस दायरे में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी, पुलिसकर्मी और आबकारी व परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी शामिल हैं। 

किस राज्य में कब तक का कार्यकाल माना जाएगा?

आयोग ने अधिकारियों की तैनाती की अवधि तय करने के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की हैं । पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के लिए कटऑफ 31 मार्च 2027, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए 31 मई 2027 रखी गई है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में लगे कर्मचारियों के तबादले अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से परामर्श करके किए जाएंगे ।

2027 में कब खत्म होगा विधानसभाओं का कार्यकाल?

पांचों राज्यों की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च से मई 2027 के बीच समाप्त होगा।  मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च, गोवा का 14 मार्च, पंजाब का 16 मार्च और उत्तराखंड का 28 मार्च 2027 तक है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त होगा।

तबादलों से जुड़े ये निर्देश चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने की नियमित प्रशासनिक तैयारी का हिस्सा हैं । हालांकि चुनाव आयोग ने अभी पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026