कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लगी, 250 मरीजों की बचाई जान

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लगी, 250 मरीजों की बचाई जान

By : Swadesh Digital
कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लगी, 250 मरीजों की बचाई जान

कोलकाता/स्वदेश वेब डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के फार्मेसी विभाग में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हॉस्पिटल से करीब 250 मरीजों की जान पर बन आई। दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कोलकता के मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी स्टोरी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और उनके तीमारदारों ने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच प्रशासन ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं। फिलहाल दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के सभी मरीज सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए करीब 250 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग में नष्ट हो गई मेडिकल कॉलेज की एक महीने की औषधि, स्वास्थ्य विभाग से मांगी मदद

राजधानी कोलकाता के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार मेडिकल कॉलेज के औषधि भंडार में बुधवार सुबह 8:00 बजे के करीब आग लग गई। मौके पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि अग्निकांड में अस्पताल की करीब एक महीने तक इस्तेमाल होने वाली औषधि नष्ट हो गई है। यहां मौजूद 80% दवाइयां जलकर खाक हो गई हैं। इसके अलावा जो बाकी दवाइयां हैं वह आग की ताप की वजह से इस लायक नहीं बची हैं कि रोगियों के लिए इस्तेमाल की जा सकें। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के पास इससे संबंधित रिपोर्ट भेजी गई है एवं तत्काल प्रभाव से इन औषधियों को मुहैया कराने का आवेदन किया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के औषधि केंद्र में रोगियों की जरूरतों के अनुसार कम से कम एक महीने की दवाइयां रखी जाती हैं। बुधवार की सुबह आग लगने के बाद सबसे बड़ी समस्या अब इस बात की है कि यहां भर्ती हजारों रोगियों को दवा कहां से दी जाएगी। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द सारी दवाइयां मुहैया करा दी जाएंगी। 



संबंधित सामग्री

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान जलाए जाने वाले पटाखे अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं।

Nov 03, 2026
Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में तैनात कुछ संविदा डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026