GT Team Bus Short Circuit After IPL 2026 Final

IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, मचा हड़कंप; सभी खिलाड़ी सुरक्षित

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे धुआं निकलने लगा। सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित रूप से बाहर निकाले गए।

By : स्वदेश डेस्क
IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, मचा हड़कंप; सभी खिलाड़ी  सुरक्षित

IPL 2026 फाइनल की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कैंप में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टीम की बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। बस के अंदर धुआं फैलने लगा, जिसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात हुई। गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल मुकाबला खेलने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौट रही थी। इसी दौरान बस में तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।

दूसरी बस से होटल पहुंचाई गई टीम

घटना के बाद कुछ समय तक खिलाड़ियों और स्टाफ को इंतजार करना पड़ा। बाद में फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने दूसरी बस की व्यवस्था की, जिसके जरिए पूरी टीम को सुरक्षित होटल पहुंचाया गया। टीम प्रबंधन ने पुष्टि की कि सभी खिलाड़ी और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मोहम्मद सिराज ने साझा की तस्वीर

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया पर बस की तस्वीर साझा की, जिसमें शॉर्ट सर्किट के बाद बस के अंदर धुआं दिखाई दे रहा था। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, हालांकि बाद में सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर राहत मिली।

फाइनल में RCB से 5 विकेट से हारी गुजरात

इस घटना से कुछ घंटे पहले गुजरात टाइटंस को IPL 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात की टीम दूसरी बार IPL फाइनल हार गई। वहीं RCB ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया।फाइनल में विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।

संबंधित सामग्री

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान जलाए जाने वाले पटाखे अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं।

Nov 03, 2026
Kuno Cheetah Safety: 112 करोड़ रुपए खर्च के बाद चीतों की सुरक्षा पर सवाल, वन विभाग फिर बनाएगा सेफ्टी प्लान

Kuno Cheetah Safety: 112 करोड़ रुपए खर्च के बाद चीतों की सुरक्षा पर सवाल, वन विभाग फिर बनाएगा सेफ्टी प्लान

गोली लगने से चीते के शावक की मौत के बाद वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू की है। ग्वालियर-चंबल के पूरे वन क्षेत्र के लिए सेफ्टी प्लान बनाया जाएगा।

Nov 01, 2026
बेंगलुरु के 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट, जर्मनी और स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट, जर्मनी और स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के पांच सितारा कोनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई। बचाने की कोशिश में दो लोग घायल हुए।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026
ब्रांड बड़े, भरोसा छोटाः मिलावट के जहर से कब जागेगा देश?

ब्रांड बड़े, भरोसा छोटाः मिलावट के जहर से कब जागेगा देश?

खाद्य मिलावट अब केवल धोखाधड़ी नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा का गंभीर संकट है। पारदर्शी जांच, सख्त कार्रवाई और कंपनियों की जवाबदेही से ही उपभोक्ताओं का भरोसा लौटेगा।

Oct 29, 2026