HAL ने HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान IAF को सौंपे

वायुसेना को मिले पहले 3 HTT-40 विमान, पायलटों की ट्रेनिंग शुरू होने में क्यों लगेंगे 2 साल?

एचएएल ने भारतीय वायुसेना को पहले तीन एचटीटी-40 ट्रेनर विमान सौंप दिए हैं। हालांकि, नए विमानों से पायलटों की नियमित ट्रेनिंग शुरू होने में दो साल तक लग सकते हैं।

By : स्वदेश डेस्क
वायुसेना को मिले पहले 3 HTT-40 विमान, पायलटों की ट्रेनिंग शुरू होने में क्यों लगेंगे 2 साल?

भारतीय वायुसेना को स्वदेशी विमान निर्माण की दिशा में बड़ी मदद मिली है  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने पहले तीन HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान वायुसेना को सौंप दिए हैं, हालांकि, इन विमानों से नए पायलटों की नियमित ट्रेनिंग शुरू होने में करीब दो साल तक लग सकते हैं । वजह सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, बल्कि प्रशिक्षित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर तैयार करना और ट्रेनिंग की पूरी व्यवस्था बनाना भी है। 

पहले प्रशिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

शुरुआत में इन विमानों को चेन्नई के पास तांबरम स्थित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल में इस्तेमाल किया जाएगा।  यहां प्रशिक्षक HTT-40 उड़ाने का अनुभव हासिल करेंगे।  वे विमान के संचालन की प्रक्रिया, ट्रेनिंग का सिलेबस और पायलटों के कौशल से जुड़े मानक भी तैयार करेंगे । 

वायुसेना हैदराबाद के पास स्थित एयर फोर्स अकादमी में नए पायलटों की ट्रेनिंग के लिए इन विमानों को तब तैनात करेगी।  जब उसके पास करीब 25 से 30 HTT-40 विमानों का बेड़ा और पर्याप्त प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर होंगे ।

6,838 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे 70 विमान

वायुसेना ने अपनी शुरुआती पायलट ट्रेनिंग की जरूरत पूरी करने के लिए HAL को 70 HTT-40 विमानों का ऑर्डर दिया है।  इस सौदे की कीमत करीब 6,838 करोड़ रुपये है ।

HTT-40 में आधुनिक एवियोनिक्स, दो सीटों वाला कॉकपिट और इजेक्शन सीट जैसी सुविधाएं हैं।  फिलहाल नए पायलटों की शुरुआती ट्रेनिंग स्विस कंपनी के PC-7 MkII विमानों पर होती है । HTT-40 के शामिल होने से इस जरूरत को स्वदेशी विमान से पूरा करने में मदद मिलेगी।

हालांकि, विमानों का उत्पादन बढ़ाने के लिए इंजन की नियमित सप्लाई भी जरूरी है । इंजन उपलब्धता स्थिर होने पर HAL बेंगलुरु और नासिक में मिलाकर सालाना 20 HTT-40 विमान बनाने की क्षमता रखता है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026