भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिलः हरदीप पुरी

भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिलः हरदीप पुरी

केन्द्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज भारत में 400 से अधिक निजी स्पेस कंपनियां हैं। भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिल हो गया है। अब पूरा विश्व भारत के इस विकास के सफर में अपना विश्वास जता रहा है।

By : Bhopal Desk
भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिलः हरदीप पुरी

नई दिल्ली । केन्द्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज भारत में 400 से अधिक निजी स्पेस कंपनियां हैं। भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिल हो गया है। अब पूरा विश्व भारत के इस विकास के सफर में अपना विश्वास जता रहा है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि साल 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार आई तो विपक्ष हमारे विजन के बारे में पूछता था और प्रधानमंत्री कहते थे कि वह छोटे-छोटे काम पूरा करने में विश्वास रखते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। एशियाई विकास बैंक ने भारत के लिए 6.7 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया है। बाहरी एजेंसियां भारत की विकास कहानी में अपना विश्वास जता रही हैं।

केन्द्रीयमंत्री ने कहा कि साल 1947-2014 की लंबी अवधि के दौरान हुए विकास कार्यों की तुलना में साल 2014 के बाद हुए विकास कार्य अधिक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है।अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग देश के विकास कार्यक्रमों में भी बढ़- चढ़ कर किया जा क रहा है। ब्लू इकोनॉमी और महासागर ऐसे क्षेत्र हैं जहां सिर्फ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में देश की क्षमता का परीक्षण और विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, जीआई टैग, नरेगा जैसे कई क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने में प्रयोग किया जा रहाै। आज, हमारी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 8 अरब अमेरिकी डॉलर की है। आज वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी लगभग 2 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में इस 2 प्रतिशत हिस्सेदारी को लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की राह पर हैं।

उन्होंने कहा कि गगनयान परियोजना में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है और भारत ने 2040 से पहले चंद्रमा पर मानव भेजने का वादा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026