Heatwave Alert: 7 Days Severe Heat in India

7 दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत: MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।

By : स्वदेश डेस्क
7 दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत: MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

AI इमेज

उत्तर और मध्य भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और हीटवेव का असर बना रहेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान 46°C के पार पहुंच चुका है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं मध्य प्रदेश के खजुराहो में 46.8°C और पंजाब के बठिंडा में 47°C तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 24 मई तक कई राज्यों में हीटवेव और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर?

भीषण गर्मी का असर उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में देखने को मिल रहा है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर लगभग आधा देश हीटवेव की चपेट में रहेगा।

सबसे ज्यादा तापमान वाले प्रमुख शहर:

  • बांदा (उत्तर प्रदेश): 47.6°C

  • बठिंडा (पंजाब): 47°C

  • खजुराहो (मध्य प्रदेश): 46.8°C

  • वर्धा (महाराष्ट्र): 46.5°C

  • सिरसा (हरियाणा): 46.2°C

  • चित्तौड़गढ़ और पिलानी (राजस्थान): 46.2°C

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को खजुराहो का तापमान 46.8°C पहुंच गया, जो पिछले कई वर्षों में सबसे ज्यादा में शामिल है। नौगांव में भी तापमान 46°C दर्ज किया गया।प्रदेश के 22 शहरों में पहली बार इस सीजन में तापमान 44°C के पार पहुंचा। भोपाल, ग्वालियर, दमोह और टीकमगढ़ समेत कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें खाली नजर आईं।

उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। बांदा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 39 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। काशी और आगरा समेत कई शहरों में स्कूलों का समय बदला गया है, जबकि कुछ जगहों पर छुट्टी घोषित की गई है।

राजस्थान में पानी का संकट गहराया

राजस्थान में तेज गर्मी के साथ पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। राज्य के करीब 200 गांव और शहरों में जल संकट की स्थिति बनी हुई है। बीकानेर, जयपुर, चित्तौड़गढ़ और पिलानी जैसे शहरों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

डॉक्टरों ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लगातार पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट के मामलों में तेजी आ सकती है। प्रशासन ने भी कई राज्यों में अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026