Heatwave Alert: Storm Warning in 17 States

देशभर में गर्मी का कहर, राजस्थान में ट्रेन के ब्रेक में लगी आग; 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देशभर में भीषण गर्मी के बीच 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में गर्मी के कारण ट्रेन के ब्रेक में आग लग गई, जबकि कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

By : स्वदेश डेस्क
देशभर में गर्मी का कहर, राजस्थान में ट्रेन के ब्रेक में लगी आग; 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

AI इमेज

देश के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इसी बीच राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ब्रेक में आग लगने की घटना ने बढ़ती गर्मी की गंभीरता को और उजागर कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

धौलपुर में ट्रेन के ब्रेक में लगी आग

राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर एक जनरल कोच के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी के कारण ब्रेक पैडल वाले हिस्से में आग भड़क उठी।हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

यूपी का बांदा सबसे गर्म शहर

मंगलवार को उत्तर प्रदेश का Banda देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.6°C दर्ज किया गया।इसके अलावा ओडिशा के झारसुगुड़ा और महाराष्ट्र के अकोला, वर्धा व अमरावती में भी तापमान 45°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के खजुराहो में भी पारा 44.8°C रिकॉर्ड किया गया।

17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत 17 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है।कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।राजस्थान के जयपुर, दौसा और अलवर में भी बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के नोएडा, संभल और मथुरा में सुबह आंधी के साथ हल्की बारिश हुई।बिहार और हरियाणा के कई जिलों में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है।

गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन के इंतजाम

भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कई राज्यों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।प्रयागराज में जगह-जगह वाटर ATM लगाए गए हैं, जबकि ओडिशा में लू सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर यात्रियों को ठंडा पानी और ग्लूकोज उपलब्ध कराया जाएगा।दिल्ली के जूलॉजिकल पार्क और कई चिड़ियाघरों में जानवरों के लिए स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। जयपुर में पर्यटकों को राहत देने के लिए हवा महल क्षेत्र में पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

30 अप्रैल:मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आंधी और बिजली गिरने की संभावना,बिहार, राजस्थान और यूपी में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक,छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओलावृष्टि की आशंका

1 मई:बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में आंधी-बारिश का असर,राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं की चेतावनी,ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026