बारिश से भारी हानि भारत में

बारिश का कहर! केरल में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 5 मौतें, यूपी में 3 बच्चों की जान गई; गुजरात में सड़कें डूबीं

भारत के कई राज्यों में मानसून की वजह से लैंडस्लाइड, बाढ़ और जलभराव की घटनाएं; केरल, यूपी, गुजरात में जनजीवन प्रभावित।

By : नरेंद्र कुमार
बारिश का कहर! केरल में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 5 मौतें, यूपी में 3 बच्चों की जान गई; गुजरात में सड़कें डूबीं

देश के कई राज्यों में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। केरल में लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग लापता हैं। उत्तर प्रदेश में भी बारिश और जलभराव से हालात मुश्किल बने हुए हैं। बाराबंकी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं गुजरात में कुछ इलाकों में महज आधे घंटे की तेज बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं।

केरल में 6 जिलों में यलो अलर्ट

केरल में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में यलो अलर्ट जारी किया है।रविवार को इडुक्की और मलप्पुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड, मडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ की घटनाएं हुईं। इन हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

यूपी में पुल के ऊपर से बह रहा पानी

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का असर कई इलाकों में दिखाई दे रहा है। ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। सीतापुर में कई छोटे पुल डूब गए हैं, जबकि उन्नाव की जलमग्न बस्तियों में लोगों की आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल किया जा रहा है।बाराबंकी में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर को पूर्वी यूपी और 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी में दोबारा बारिश होने के आसार हैं।

गुजरात में आधे घंटे की बारिश ने बदले हालात

गुजरात के भावनगर और राजकोट में रविवार को तेज बारिश के बाद कई सड़कें जलमग्न हो गईं। भावनगर के महुवा में करीब साढ़े 4 इंच, जबकि राजकोट के गोंडल में करीब साढ़े 3 इंच बारिश दर्ज की गई।जूनागढ़ के गिरनार जंगल में अचानक बाढ़ आने से आत्मेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्ते पर 40 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

तमिलनाडु में ट्रैक पर गिरी चट्टान, ट्रेन से टकराई

तमिलनाडु के धर्मपुरी में भारी बारिश के बाद मुथमपट्टी के पास रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिर गई। चट्टान नागरकोइल-बेंगलुरु एक्सप्रेस से टकराई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई।

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून

दूसरी तरफ राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। हालांकि सोमवार को 4 जिलों में बारिश का अलर्ट है।बारिश कम होने के साथ तापमान बढ़ने लगा है। जैसलमेर में रविवार को तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

MP में 24 सितंबर से फिर तेज बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।प्रदेश में अब तक औसतन 33.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के कोटे का करीब 91% है।

अगले दो दिनों में इन राज्यों में अलर्ट

22 सितंबर: ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में यलो अलर्ट है।

23 सितंबर: दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। ओडिशा में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे और कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और कोंकण-गोवा में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026