जाकिर मूसा की तलाश में पंजाब में दिनभर चला सर्च ऑपरेशन

जाकिर मूसा की तलाश में पंजाब में दिनभर चला सर्च ऑपरेशन

- हरियाणा व राजस्थान को जोड़ने वाले जिलों को किया सील

By : Swadesh Digital
जाकिर मूसा की तलाश में पंजाब में दिनभर चला सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर पंजाब में घुसने वाले सात आतंकियों में से एक जाकिर मूसा है। पुलिस ने जाकिर मूसा के पंजाब में होने की आशंका के चलते शुक्रवार को राज्य में अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों में पोस्टर जारी किए हैं। शुक्रवार दोपहर से पंजाब को हरियाणा व राजस्थान से जोड़ने वाले जिलों को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

गुरुवार को आईबी ने जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों के पंजाब में घुसने करने की सूचना दी थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने सीमावर्ती जिलों को सील करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। यह ऑपरेशन शुक्रवार को भी दिन भर जारी रहा। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को पठानकोट में एक कार चुराये जाने कसे भी जोड़ कर देख रही है, जिसे कुछ लोगों ने किराए पर लिया था और गुरदासपुर के निकट जाकर चालक को अधमरा कर फेंक दिया था।

इस बीच गुरदासपुर पुलिस ने आज आतंकी जाकिर मूसा का पोस्टर जारी कर पंजाब के सभी जिलों की पुलिस को सतर्क किया गया है। पुलिस ने आज दिनभर जहां गाड़ियों की तलाशी ली, वहीं अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर व होशियारपुर के अलावा राजधानी चंडीगढ़ से होते हुए हरियाणा व राजस्थान को जोड़ने वाले जिला बठिंडा, मोहाली में भी सर्च करते हुए हेयर सैलून की भी जांच की। पुलिस को आशंका है कि आतंकी चकमा देने के लिए भेष बदल सकते हैं। गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के अनुसार पुलिस को अमृतसर के आसपास गतिविधियों की जानकारी मिली है। इसलिए जनता को जागरूक करने के लिए पोस्टर रिलीज किए हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भी नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

हरियाणा निवास में पंजाब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निवेश का न्योता दिया और सिंगल विंडो सिस्टम से सभी जरूरी मंजूरियां देने की बात कही।

Nov 02, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP छोड़ दी है। दोनों के अमित शाह की चंडीगढ़ रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Nov 01, 2026
युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बागोवाल में युवाओं से नशे से दूर रहकर बड़े लक्ष्य की रोज तैयारी करने का आह्वान किया। रवि इन्द्र सिंह बलाचौर ने साथियों संग भाजपा ज्वाइन की।

Oct 31, 2026