Heatwave Alert: North & Central India Weather Upda

उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर, कई राज्यों में तापमान 40°C के पार; IMD ने लू का अलर्ट जारी

उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश-बर्फबारी के संकेत हैं।

By : स्वदेश डेस्क
उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर, कई राज्यों में तापमान 40°C के पार; IMD ने लू का अलर्ट जारी

देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी में थोड़ी राहत थी, लेकिन अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और राजस्थान से सटे इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन रही है। इन क्षेत्रों में तापमान 40°C से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में इस सप्ताह तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कई शहरों में पारा लगातार 40°C के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है।

धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे दृश्यता और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

देश के अलग-अलग हिस्सों का मौसम

जहां उत्तर और मध्य भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में उमस और गर्म मौसम बना हुआ है। आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तापमान 44°C तक दर्ज किया गया है। इसके उलट पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी और बढ़ सकती है। कई क्षेत्रों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि संभव है।विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी का असर और अधिक तेज महसूस होगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से राहत मिलती रहेगी।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026