Heatwave Alert: 44°C in Akola, Schools Closed

देश में भीषण गर्मी का असर, अकोला और बांदा में 44°C पार, वर्धा में स्कूल बंद

देश के कई राज्यों में तापमान 44°C तक पहुंचा। अकोला और बांदा सबसे गर्म, वर्धा में स्कूल बंद। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की।

By : स्वदेश डेस्क
देश में भीषण गर्मी का असर, अकोला और बांदा में 44°C पार, वर्धा में स्कूल बंद

8 राज्यों में लू की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है।

कई राज्यों में तापमान 42-44°C के बीच

अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान काफी ऊंचा दर्ज किया गया

  • बाड़मेर (राजस्थान): 42.8°C
  • नौगांव (मध्यप्रदेश): 42°C
  • अनंतपुर (आंध्र प्रदेश): 43.4°C
  • राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): 43°C

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तापमान में अचानक वृद्धि हुई है।

वर्धा में स्कूल बंद, कई जिलों में समय बदला

बढ़ती गर्मी को देखते हुए वर्धा में सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, हरदा और रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अप्रैल तक पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी बनी रहेगी। इस दौरान लू चलने की संभावना है। जहां एक ओर देश के कई हिस्से गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026